
बगेन मंडल कार्य समिति की बैठक मे बूथ कमिटि बनाने की हुई बात
बीआरएन ,बक्सर।
भारतीय जनता पार्टी के बगेन मंडल कार्य समिति की बैठक बगेन गोला पर मंडल अध्यक्ष उदय उज्जैन की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुई। इस बैठक मे मंडल अतंर्गत सभी शक्ति केन्द्र प्रमुखों, मंडल कार्य समिति के सदस्यों एवं पदाधिकारियों की उपस्थिति रही । मंडल अध्यक्ष उदय उज्जैन ने कहा कि सभी शक्तिकेन्द्र प्रमुख अपने अपने शक्ति केन्द्र के सभी बूथ अध्यक्षों के साथ बैठक कर हर बूथ अध्यक्ष के साथ मिलकर बूथ मजबूत करने के लिए बूथ कमिटि बनाने के कार्य शुरू कर दे तथा केन्द्र सरकार द्वारा चलायी जा रही सभी योजनाओ का प्रचार प्रसार करने पर बल दिया गया ।
विधान सभा संयोजक शम्भू चन्द्रवंशी ने कहा कि इस बार प्रधानमंत्री के नारा इस बार चार सौ पार को साकार करने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को कमर कस कर लग जाना पडेगा, तभी केन्द्र मे नरेंद्र भाई मोदी की तीसरी बार बहुमत की सरकार बनेगी ।
इस बैठक मे भाजपा वरीय नेता सत्येन्द्र मिश्रा, मंडल महामंत्री मनजी पासवान, मंडल उपाध्यक्ष वशिष्ठ राय,मंडल उपाध्यक्ष सुनिल कुमार सिंह , मंडल मंत्री मोहन ठाकुर, मंडल प्रवक्ता विकास मिश्रा, ओबीसी बगेन मंडल अध्यक्ष अविनाश कुमार उर्फ भोला साह, आईटी सेल मंडल संयोजक संजय कुमार राय, शक्ति केन्द्र प्रमुख बीर बहादुर राय, कैथी शक्ति केन्द्र प्रमुख सुमेन्द महतो, काट शाक्ति केन्द्र प्रमुख कुन्ज बिहारी पान्डेय, एकराशी शाक्ती केन्द प्रमुख दुर्गेश दत पाठक,कृष्णकांत तिवारी,अखिलेश तिवारी,रंजन कुमार सिंह, राम कुमार, अजय सिंह सहित दर्जनों कार्यकर्ता शामिल रहे ।