
पूर्व मंत्री के नेतृत्व में 15 किमी की दूरी तक निकाली गई तिरंगा यात्रा..
बीआरएन बक्सर। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पूर्व मंत्री संतोष कुमार निराला के नेतृत्व में इटाढ़ी बाजार से धनसोई बाजार तक लगभग 15 किमी लम्बी तिरंगा यात्रा निकाली गई। तत्पश्चात धनसोई बाजार स्थित हरि नारायण साह भुवनेश्वर जनता महाविद्यालय के प्रांगण में एक सभा में तब्दील हो गई। तिरंगा यात्रा से पूरा बाजार एवं कॉलेज मैदान में देशभक्ति का माहौल कायम हो गया।
सभा को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री श्री निराला ने कहा कि तिरंगा केवल एक झंडा नहीं है यह हमारे देश की आन बान और शान का प्रतीक है। यह हमारे पूर्वजों के बलिदान और संघर्ष की याद दिलाता है। युवाओं को चाहिए कि वह इसकी गरिमा बनाए रखने के लिए हमेशा तैयार रहे। उन्होंने युवाओं को समाज सुधार, शिक्षा और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया।पूर्व मंत्री ने नशाखोरी, भ्रष्टाचार और आपसी वैमनस्य को देश की प्रगति में सबसे बड़ी बाधा बताते हुए कहा कि यदि हम इन बुराइयों से दूर रहेंगे और एकजुट होकर काम करेंगे तो देश को नई ऊंचाइयों तक ले जाना संभव है।
सभा में वक्ताओं ने तिरंगा यात्रा की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं में जोश के साथ राष्ट्रीय एकता और भाईचारे की भावना को बढ़ाता हैं। कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित सैकड़ों लोगों ने उत्साहपूर्वक “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम” के नारे लगाए।तिरंगा यात्रा कार्यक्रम का आयोजन शिका फाउंडेशन एंड लेदर वर्ल्ड के द्वारा किया गया था। इस दौरान उपस्थित लोगों में देशभक्ति का जोश बढ़ गया। मौके पर काशीनाथ सिंह, जितेन्द्र सिंह, बबन चौधरी, संजय सिंह, संजय चौधरी, टूनाराम, फुटूचन्द सिंह, विवेक प्रजापति, अमित कुशवाहा, सुभाष कुशवाहा, अरुण सिंह, विजय कुशवाहा, मिठू पहलवान, सुगंध राम, श्याम वर्मा, बबलू पांडेय, अनुरुद्ध तिवारी, हरेराम चौधरी, कमलेश राम, उपेंद्र सिंह समय सैकड़ो लोग मौजूद रहे।
















