♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

परशुराम जयंती पर शहर मे निकली भव्य शोभायात्रा …

बीआरएन बक्सर।  सनातन सेवा संस्थान के तत्वाधान में शुक्रवार को भगवान परशुराम के जन्मोत्सव पर भव्य शोभायात्रा सह नगर भ्रमण निकाली गई। शोभायात्रा शहर के रामलीला मंच किला मैदान से शाम चार बजे से रवाना होकर पूरा नगर भ्रमण करते हुए पुनः रामलीला मंच पर पहुंचकर संपन्न हुई। शोभा यात्रा के दौरान आगे-आगे भगवान परशुराम की झांकी सजाई गई थी, इस दौरान भगवान की आरती कर सामूहिक प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया। शोभा यात्रा में भगवान परशुराम की झांकियां आकर्षण का केन्द्र रही। शुक्रवार को निकाली गई शोभायात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। लोगों ने भगवान परशुराम के जयकारे लगाए। जिससे पूरा नगर परशुराम के जयकारे से गुंजायमान हो गया। शोभायात्रा में भगवान परशुराम की झांकी के साथ ही युवक भगवा ध्वज लेकर चल रहे थे। महिलाएं भी यात्रा में शामिल हो मंगल गीत गाती हुई चल रही थी। बड़ी संख्या में सनातन के महिला एवं पुरुष उपस्थित रहे। लोगों ने शीतल पेय,पुष्प वर्षा के साथ आरती कर प्रसाद का वितरण भी किया। सनातन के लोगों ने मार्ग में रंगोलियां बनाकर स्वागत सत्कार किया। सनातन धर्म के अलावे अन्य कौम के लोगों ने भी शोभायात्रा में बढ़ चढ कर हिस्सा लिया। इस मौके पर सनातन सेवा संस्थान के लोगो ने कहा कि भगवान विष्णु के अवतार परशुराम अमर हैं और जब तक यह धरती रहेगी वह यहां विराजमान रहेंगे। उन्होंने धर्म और न्याय के लिए हाथ में परशु धारण किया है। वह पराक्रम और ज्ञान के प्रतीक हैं। परशुराम संस्कृति हैं,राम राष्ट्र हैं,शिव श्रद्धा है,पार्वती विश्वास है,संस्कृति होने के कारण ही सब देवता परशुराम को नमन करते हैं। वर्तमान में संस्कार और संस्कृति से युवा पीढ़ी को जोडऩे के लिए इस तरह के आयोजन बहुत सार्थक हैं। उन्होंने परशुराम जन्मोत्सव की सभी को शुभकामनाएं दी और समीति के सदस्यों ने सभी सनातनियों का स्वागत किया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

Sorry, there are no polls available at the moment.

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000