
बक्सर विधानसभा प्रत्याशी आनंद मिश्रा का सघन जनसंपर्क अभियान जारी
चुरामनपुर, अर्जुनपुर, हरिकिशुनपुर, दरहपुर, दलसागर, तिवारीपुर और परसिया में आनंद मिश्रा का सघन जनसंपर्क अभियान
बीआरएन बक्सर । एनडीए आनन्द मिश्रा ने चुरामनपुर, अर्जुनपुर, हरिकिशुनपुर, दरहपुर, दलसागर, तिवारीपुर और परसिया गांवों में सघन जनसंपर्क कर जनता से रूबरू होते हुए उनकी समस्याओं को जाना। जनसंपर्क के दौरान उन्होंने जनता को अपने आगामी योजनाओं और विकास की प्रतिबद्धताओं से अवगत कराया। उन्होंने स्थानीय लोगों से सीधे संवाद कर भरोसा दिलाया कि क्षेत्र के चहुंमुखी विकास के लिए वे पूरी निष्ठा से काम करेंगे। जनसंपर्क के दौरान गांववासियों ने भी गर्मजोशी से स्वागत किया और कई जगहों पर पुष्पमालाओं से अभिनंदन किया गया।
‘जनता का आशीर्वाद ही मेरा संबल है’ – आनंद मिश्रा
इस मौके पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। इस दौरान उन्होंने आमजन से मुलाकात कर उनकी समस्याएं जानी और पार्टी की विकासपरक योजनाओं से उन्हें अवगत कराया। श्री मिश्रा ने स्पष्ट शब्दों में कहा:-
“जनता का विश्वास ही मेरी सबसे बड़ी पूंजी है। हम क्षेत्र के हर गांव, हर गली तक विकास की रोशनी पहुंचाएंगे।” गांववासियों ने भी उत्साहपूर्वक उनका स्वागत किया। कई स्थानों पर माल्यार्पण, नारों और पारंपरिक तरीके से उनका अभिनंदन किया गया। जनसंपर्क अभियान के दौरान श्री मिश्रा ने बिजली, पानी, सड़क, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसे ज्वलंत मुद्दों पर समाधान का भरोसा दिलाया और कहा कि बक्सर को विकास की मुख्यधारा में लाना ही उनकी प्राथमिकता है। इस जनसंपर्क अभियान में बड़ी संख्या में समर्थक, कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। गांव-गांव में जन समर्थन का उमड़ा सैलाब यह स्पष्ट संकेत दे रहा है कि बक्सर की जनता बदलाव के मूड में है।
“विकास, विश्वास और परिवर्तन” के मंत्र के साथ आनंद मिश्रा का जनसंपर्क अभियान लगातार गति पकड़ रहा है।











