♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

“विकसित राजपुर, विकसित बिहार” के संकल्प के साथ संतोष निराला का जनसंपर्क अभियान

बीआरएन बक्सर । “जन जन का है एक विचार – विकसित राजपुर, विकसित बिहार” के संकल्प के साथ राजपुर विधानसभा क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में  इटाढ़ी प्रखंड के हकीमपुर पंचायत अंतर्गत ग्राम मंगोलपुर में जदयू प्रत्याशी संतोष निराला ने स्थानीय जनता से जनसंपर्क किया ।इस जनसंपर्क के दौरान ग्रामीणों ने अपने क्षेत्र की वर्तमान समस्याओं, विकास की जरूरतों और बेहतर शासन व्यवस्था के प्रति अपनी अपेक्षाएँ खुलकर साझा कीं। साथ ही, उन्होंने एनडीए सरकार द्वारा बीते कार्यकाल में किए गए विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं की सराहना करते हुए उनका स्वागत किया।

जनसंपर्क के दौरान संबोधित करते हुए श्री निराला ने कहा कि राजपुर की जनता ने हमेशा विकास को प्राथमिकता दी है और यही सोच आगे भी राजपुर को प्रगति की ओर ले जाएगी। उन्होंने क्षेत्रवासियों से आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में एकजुट होकर एनडीए के पक्ष में मतदान करने की अपील की, ताकि विकास की यह रफ्तार बनी रहे और राजपुर समेत पूरे बिहार का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित हो सके।ग्रामीणों ने भी आश्वस्त किया कि वे विकास और सुशासन के पक्ष में एकजुट होकर निर्णय लेंगे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

Sorry, there are no polls available at the moment.

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000