♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

स्वस्थ रहने के लिए योग को दिनचर्या में शामिल करना जरूरी : – उमेश प्रसाद

 

उ. उ. मा. वि.टोड़ी में नेहरू युवा केंद्र के तत्वाधान में धूमधाम से मना योग दिवस 

राजीव कुमार पाण्डेय (भगवानपुर)।प्रखंड क्षेत्र के उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय टोड़ी के प्रांगण में 10 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के शुभ अवसर पर नेहरू युवा केन्द्र कैमूर के तत्वावधान में योग कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में लोक जनशक्ति पार्टी महिला प्रकोष्ट प्रियंका पासवान प्रदेश सचिव और विशिष्ट अतिथि संजय कुमार सिंह उर्फ भोला सिंह उप प्रमुख भगवानपुर तथा जिला युवा समन्वय अधिकारी सुशील करोलिया, विद्यालय समिति के सदस्य मृगेंद्र प्रताप सिंह, गोल्डेन पान्डेय और प्रभारी प्रधानाध्यापक दिनेश सिंह के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर योग का शुभारंभ किया गया। ज्ञातव्य हो कि विद्यालय के शारीरिक शिक्षक एवं स्वास्थ्य अनुदेशक उमेश प्रसाद के द्वारा योग कराया गया। जिसमें सूर्य नमस्कार, ताड़ासन,वृक्षासन,गोमुखासन,वज्रासन, भुजंगासन,कपालभाति, अनुलोम-विलोम,भ्रामरी आदि। योग और प्रणायाम को कराते हुए उनके लाभों को भी बताया गया। इस 10 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर विद्यालय परिसर में कुल लगभग 360 छात्र-छात्राएं तथा शिक्षकगण एवं अभिभावकगण के द्वारा समय से पहुंचकर योग में रुचि रखते हुए, बखूबी ढंग से योग को किया गया। विद्यालय के शारीरिक शिक्षक एवं स्वास्थ्य अनुदेशक उमेश प्रसाद के द्वारा योग पर प्रकाश डालते हुए बताया गया कि ‘ करें योग- रहें निरोग ‘ ।नियमित योग, आसन, और प्रणायाम करने से बीमारियों पर नियंत्रण पाया जा सकता है। योग करने से शरीर स्वस्थ और सुडौल एवं स्फूर्तिवान बना रहता है। इससे बुद्धि,बल और ज्ञान की भी प्राप्ति होती है। व्यक्ति स्वस्थ रहकर अपना दीर्घायु जीवन व्यतीत कर सकता है। स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मस्तिष्क का निवास होता है। इस प्रकार एक स्वस्थ व्यक्ति ही स्वस्थ राष्ट्र का निर्माण कर सकता है। वहीं प्रियंका पासवान ने बताया कि इस योग को अपने जीवन में आत्मसात कर दिनचर्या में लाना चाहिए। और जीवन खुशी पूर्वक बिताना चाहिए। इस मौके पर विद्यालय के प्रभारी एचएम दिनेश कुमार सिंह, पत्रकार गोल्डन पांडेय, विकेन्द्र सिंह,राम नगीना पाल, दिलीप कुमार, प्रीतम कुमार, उमेश प्रसाद, मो. इरशाद अंसारी, सुनील कुमार,कृष्ण कु. जायसवाल,अजीत कुमार,संदीप कुमार,संजीव कुमार,ओम प्रकाश,श्रवण कुमार सिंह, मंजू सिंह, श्वेता कुमारी, रिंकी कुमारी, अंकिता कुमारी, दीपिका पांडेय, के साथ-साथ समस्त शिक्षकगण एवं अभिभावकगण भी उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

Sorry, there are no polls available at the moment.

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000