♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट में बेलौड़ी ने खरहना को 38 रनों से पछाड़ा…

 

खेल को बढ़ावा देने के लिए प्रबल कैमूर फाउंडेशन क्रिकेट एसोसिएशन पिछले 10 वर्षों से तत्पर

 

राजीव कुमार पाण्डेय (मोहनियां)। स्थानीय प्रखंड क्षेत्र के जीतापुर खेल मैदान में आयोजित तीन दिवसीय नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे दिन मंगलवार को शुरुआती मुकाबला खरहना और बेलौड़ी के बीच खेला गया। टॉस जीतकर खरहना की टीम ने क्षेत्र रक्षण करने का फैसला किया।पहले बल्लेबाजी करते हुए बेलौड़ी की टीम ने निर्धारित 8 ओवर की खेल में 4 विकेट खोकर 123 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी खरहना की टीम 9 विकेट खोकर महज 85 रन ही बना सकी।खरहना की टीम के तरफ से सबसे खर्चीला गेंदबाज टिंकू गुप्ता साबित हुए जिन्होंने 2ओवर में 44 रन लुटाया उन्हें एक भी विकेट झटकने में कामयाबी नहीं मिली।वहीं मैन ऑफ द मैच का खिताब विजेता टीम के छोटू को मिला जिन्होंने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 61 रन बनाए साथ ही गेंदबाजी में भी कमाल दिखाते हुए 1 विकेट चटकाने में सफलता हासिल की।इस अवसर पर खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाने के लिए अतिथि के रूप में कुदरा प्रखंड प्रमुख बीरेंद्र राम ,सहबाजपुर पंचायत के बीडीसी प्रतिनिधि देवेंद्र यादव व खरहना पंचायत के सरपंच प्रतिनिधि संजय कुमार सिंह उर्फ पप्पू यादव मौजूद रहे।बता दें कि इस टूर्नामेंट का आयोजन प्रबल कैमूर फाउंडेशन क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित किया गया है।वहीं टूर्नामेंट के आयोजक आरके गुप्ता ने बताया कि संस्था द्वारा पिछले 10 वर्षों से इस तरह का टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है।इस तीन दिवसीय नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट में यूपी -बिहार की कुल 16 टीमें भाग ले रही हैं।बुधवार को कैमूर जिला के समहुता बनाम बक्सर जिला के छतौना के बीच मैच खेला जाएगा।वहीं अंपायर की भूमिका में मो. शहाबुद्दीन व शमीम अहमद सराहनीय भूमिका निभा रहे हैं तथा मैच का आंखों देखा हाल राशिद शहबाज व आरके गुप्ता के द्वारा सुनाया जा रहा है।मैच के दौरान शमीम अहमद,अध्यक्ष आनंद पटेल उर्फ लल्लू पटेल,कोषाध्यक्ष आरके गुप्ता,सचिव अभिषेक यादव,अमित पटेल, मो.दानिश,दीपक सिंह, मो. अज्जू, मो.मोशिन ,रुद्रा यादव ,नवाज अहमद, उजाला, सुहैल खान, शाहबाज आदि मौजूद थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

Sorry, there are no polls available at the moment.

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000