पुण्यतिथी पर याद किये गये गांधीजी !
बीआरएन बक्सर।
जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ मनोज पांडे ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 76वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उनके विचारों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि महात्मा गांधी के शहादत दिवस पर उनके आदर्शों को याद करना है। गांधी जी बिना हथियार उठाये अहिंसा के पथ पर चलते हुए अंग्रेजों को भगाकर भारत को आजादी दिलाये। गांधी जी जानते थे कि हिंसा से कुछ हासिल होने वाला नही है। लेकिन अफसोस अहिंसा के पुजारी को 30 जनवरी 1948 को शाम की प्रार्थना के बाद बिरला हाउस में नाथूराम गोडसे ने गोली मार दी।
प्रदेश प्रतिनिधि डॉक्टर प्रमोद ओझा ने कहा कि गांधीजी सत्य और अहिंसा के रास्ते पर चलकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी बने। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धा सुमन अर्पित करने वालों में त्रिजोगी नारायण मिश्रा , भोला ओझा , विनय कुमार सिंह, राम प्रसाद द्विवेदी , बबन तुरहा, अजय ओझा, कमल पाठक , दीनबंधु राय, महेंद्र चौबे , अजय राय , उपेंद्र ओझा, श्रीमती कुमकुम देवी, महिमा उपाध्याय और रोहित उपाध्याय ने माल्यार्पण कर उनको नमन किया