
नारी शक्ति वंदन कार्यशाला” मे सैकडों महिलाओं ने लिया भाग
बीआरएन बक्सर।
सोमवार को अपराह्न 2:00 बजे से भारतीय जनता पार्टी के अहिरौली स्थित जिला कार्यालय में महिला मोर्चा के जिलाध्यक्ष शीला त्रिवेदी की अध्यक्षता में “नारी शक्ति वंदन कार्यशाला”का आयोजन किया गया, जिसमें जीविका से जुड़ी हुई सैकड़ो महिलाओं ने भाग लिया। नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा जिलाध्यक्ष विजय कुमार सिंह उर्फ भोला सिंह ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा नारी शक्ति को आत्मनिर्भर बनाने के लिए जीविका, उज्ज्वला योजना पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यह दोनों योजनाएं महिलाओं के आत्म सम्मान एवं आत्मनिर्भर बनाने में मददगार साबित हो रही है।
कार्यशाला को संबोधित करते हुए डुमरांव विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी प्रतिभा सिंह ने बताया कि मोदी जी के द्वारा महिलाओं को स्थानीय निकाय के चुनाव में 33 परसेंट का आरक्षण एवं लोकसभा एवं विधानसभा में कानून बनाकर 33 परसेंट आरक्षण देने का कार्य स्वागत योग्य है। इनके अलावा कार्यशाला को राजवंश सिंह बक्सर लोकसभा संयोजक, प्रदीप दुबे, मीना सिंह कुशवाहा, राजेश सिंह, पिंकी पाठक, दुर्गावती चतुर्वेदी, संध्या पांडेय उपाध्यक्ष महिला मोर्चा और कार्यक्रम के प्रभारी पूनम रविदास ने संबोधित किया। कार्यशाला के अन्त में महिलाओं द्वारा नारी के सम्मान में खड़ा रहनें के लिए “मोदी जिंदाबाद” का नारा लगाकर प्रधानमंत्री मोदी का आभार व्यक्त किया।