
इंडिया गठबंधन धर्म का पालन करने तेजस्वी की रैली मे शामिल होंगे कांग्रेसी- डाॅ मनोज पांडेय
बीआरएन बक्सर। इंडिया गठबंधन के नेता व बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के बक्सर आगमन को लेकर कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ मनोज पांडे की अध्यक्षता में समीक्षात्मक बैठक की गई , जिसमें जिलाध्यक्ष ने कांग्रेस के जिला स्तरीय एक-एक कार्यकर्ताओं, महिलाओं , कांग्रेस एनएसयूआई के सेवादल सहित सभी विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों को इंडिया गठबंधन धर्म का पालन करते हुए फर्ज निभाने का आह्वान किया। डाॅ पांडेय ने कहा कि तेजस्वी यादव की किला मैदान में हो रहे रैली में कांग्रेस कार्यकर्ता पूरी जोश एवं मुस्तैदी के साथ अपनी उपस्थिति दर्ज करायेंगे। सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में जिलाध्यक्ष की बातों का स्वागत व समर्थन किया। आगामी भारत जोड़ो न्याय यात्रा में रोहतास के कार्यक्रम में राहुल गांधी के साथ तेजस्वी यादव की यात्रा करने की लिए सहर्ष स्वागत किया गया। जिला कांग्रेस कमेटी ने अपनी पूरी दम खम के साथ और पूरे कार्यकर्ताओं के साथ आगामी 23 फरवरी को बक्सर के किला मैदान में पूरी उपस्थित दर्ज कराकर इस रैली को सफल बनाने में अपना सहयोग समर्थन करेगी। इस अवसर पर बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधि डॉक्टर प्रमोद ओझा , विनय कुमार सिंह , महिमा उपाध्याय , त्रिजोगी नारायण मिश्रा , कुमकुम देवी, अजय यादव , उपेंद्र ओझा, बब्बनपुरा , छोटू तुरहा सहित काफी संख्या में महिलायें एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही ।