♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

कांग्रेस ने किया पुतला दहन, भाजपा सरकार के कायराना हमले की निंदा

 

“भा.ज.पा. का हमला सुनियोजित साजिश, कांग्रेस शांति के रास्ते पर है” 

डॉ. मनोज पांडे

बीआरएन बक्सर। बिहार प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, सदाकत आश्रम पटना पर भारतीय जनता पार्टी (भा.ज.पा.) के बिहार सरकार के मंत्री और विधायकों द्वारा किए गए हमले के खिलाफ जिला कांग्रेस बक्सर द्वारा आक्रोश मार्च एवं पुतला दहन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बिहार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला फूंका गया और भाजपा की कायरता का विरोध किया गया।इस अवसर पर जिला कांग्रेस के नेता डॉ. मनोज पांडे ने कहा, “भा.ज.पा. ने सुनियोजित तरीके से कांग्रेस मुख्यालय पर हमला किया। यह हमला भाजपा के मंत्री और विधायक की मिलीभगत से हुआ है, जो लोकतंत्र पर चोट करने का प्रयास कर रहे हैं। हम इसकी कड़ी निंदा करते हैं। अगर कांग्रेस जवाब देना चाहे तो इसे बखूबी कर सकती है, लेकिन हम अहिंसा और शांति में विश्वास रखते हैं।”

बक्सर विधानसभा के कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी डॉ. प्रमोद ओझा ने कहा, “राहुल गांधी की बढ़ती लोकप्रियता से घबराकर भाजपा ने यह हमला किया। कांग्रेस ने हमेशा अहिंसा का समर्थन किया है और हम गांधीजी के सिद्धांतों पर विश्वास रखते हैं।”कार्यकर्ताओं ने इस दौरान प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाए। पुतला दहन कार्यक्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भृगुनाथ तिवारी, त्रिलोकीनाथ मिश्रा, जय राम राम, वीरेंद्र राम, संजय कुमार पांडे, महेंद्र चौबे, अभय कुमार मिश्रा, रोहित उपाध्याय, संजय दुबे, भोला ओझा, त्रिजोगी नारायण मिश्र, विनोद पांडे, बब्बन तुरहा, अजय कुमार यादव, राजू यादव, राकेश यादव सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए।कांग्रेस ने स्पष्ट किया कि वे हमेशा शांतिपूर्ण विरोध में विश्वास करते हैं और किसी भी प्रकार की हिंसा के खिलाफ हैं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

Sorry, there are no polls available at the moment.

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000