♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

इलेक्टोरल बांड स्कीम की अवहेलना को लेकर कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन 

 

 

बीआरएन बक्सर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी के बैनर तले जिलाध्यक्ष डॉ मनोज पांडे के नेतृत्व में जिला कांग्रेस कार्यालय से एसबीआई शाखा तक प्रदर्शन एवं विरोध मार्च किया गया । डॉ पांडे ने बयान जारी कर कहा कि भाजपा के द्वारा लाया गया असंवैधानिक चुनावी बंध पत्र योजना (इलेक्टोरल बांड स्कीम) को लेकर उच्चतम न्यायालय ने कड़ी फटकार लगाते हुए, 6 मार्च तक भाजपा को प्राप्त हुए चंदों को एसबीआई द्वारा सार्वजनिक करने का आदेश जारी किया था। लेकिन उच्च न्यायालय के आदेश के बावजूद भाजपा और एसबीआई की मिलीभगत से इसे टाला जा रहा है जो कि न्यायालय के आदेश की अवहेलना है। डॉ पांडे ने कहा कि देश के युवा धड़कन भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने लगातार इलेक्टोरल बांड योजना को लेकर भाजपा की मंशा पर सवाल उठाया और भाजपा के हालिया कदमों ने यह साबित भी कर दिया कि यह सरासर एक घोटाला है।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व पदाधिकारी कामेश्वर पांडे, भोला ओझा , राम प्रसाद द्विवेदी , महिमा उपाध्याय, भृगु नाथ तिवारी, सुरेश जयसवाल, संजय दुबे उर्फ पप्पू दुबे , कुमकुम देवी, ईशान त्रिवेदी, श्रीमती निर्मला देवी राहुल कुमार, अजय यादव, फूलमती देवी , उमरावती देवी, फुलेना कुंवर सहित कई लोगों ने विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लिया एवं मांग किया कि उच्च न्यायालय के आदेश को यथाशीघ्र लागू किया जाय।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

Sorry, there are no polls available at the moment.

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000