
केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने प्रशासन और किसानों के बीच झड़प पर व्यक्त किया दुःख !
बीआरएन बक्सर। केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने चौसा में पुलिस प्रशासन और किसानों के बीच झड़प पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि हिंसा किसी भी समस्या का समाधान नहीं है। केंद्रीय मंत्री श्री चौबे ने कहा कि पूर्व में किसानों की मांगों को लेकर जिला प्रशासन के आला अधिकारियों से बातचीत हुई थी। सकारात्मक परिणाम भी सामने आए थे। किसानों के साथ अन्याय न हो, इसके लिए पूर्व में कई सकारात्मक बातचीत व कदम उठाए गए हैं। बुधवार को हुई घटना दुःखद है। उन्होंने सभी से संयम बरतने की अपील की है।