♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

मेरा सम्बन्ध बक्सर से है बहुत पुराना – मिथिलेश तिवारी 

बीआरएन बक्सर। भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी मिथिलेश कुमार तिवारी का आगमन ब्रह्मपुर देकुली में हुआ। पार्टी कार्यकर्ताओं और मतदाताओं के द्वारा जोरदार स्वागत किया गया।यात्रा के क्रम में प्रत्याशी मिथिलेश कुमार तिवारी ने ब्रह्मपुर में बाबा ब्रह्मेश्वरनाथ का दर्शन किया और आशीर्वाद लिया। तत्पश्चात ब्रह्मपुर से विशाल काफिले के साथ बक्सर के लिए प्रस्थान किया।रास्ते में ढकाईच,नया भोजपुर,पुराना भोजपुर,दलसागर,पंडरी, बक्सर गोलम्बर सहित शहर के विभिन्न चौक चौराहों पर भव्य स्वागत किया गया।इसी क्रम में वीर कुंवर सिंह चौक पर वीर कुंवर सिंह को माल्यार्पण और प्रणाम किया।इसके बाद बगीचा उत्सव वाटिका में एनडीए के सभी घटकों के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के द्वारा भब्य स्वागत किया गया। विजय संकल्प सम्मेलन तथा स्वागत कार्यक्रम की अध्यक्षता भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष विजय कुमार सिंह उर्फ भोला सिंह तथा मंच संचालन का कार्य निर्भय राय महामंत्री द्वारा किया गया। कार्यक्रम में रामगढ़ तथा दिनारा के जिला अध्यक्षों सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओ ने हिस्सा लिया। स्वागत समारोह की भव्यता को फलीभूत होते देख सभी समर्थकों के चेहरे पर प्रसन्नता देखते बनती थी। बगीचा उत्सव वाटिका में विजय संकल्प सम्मेलन तथा सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए एनडीए प्रत्याशी मिथलेश कुमार तिवारी ने कहा कि मेरा सम्बन्ध बक्सर से बहुत पुराना है इसलिए बक्सर आना जाना हमारा अक्सर होता रहा है।अब मैं बक्सर परमानेंट के लिए आ गया हुं।आज से जिऊंगा आपके साथ और मरुंगा भी आपके साथ। मैं ऐलान करता हूं बक्सर के एनडीए कार्यकर्ताओं एवं जनता से आह्वान करता हूं कि रात 12 बजे भी पुकारेंगे तो मिथिलेश तिवारी हाजिर रहेगा।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से रामगढ़ के पूर्व भाजपा प्रत्याशी अशोक कुमार सिंह, लोजपा जिला अध्यक्ष अखिलेश सिंह, जदयू के जिला अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह,हम के जिला अध्यक्ष मिथलेश कुशवाहा, रालोसपा के जिला अध्यक्ष विन्थयाचल कुशवाहा,बक्सर जिला प्रभारी संतोष पटेल, लोकसभा संयोजक राजवंश सिंह, शम्भु सिद्धार्थ प्रदेश उपाध्यक्ष, राजेन्द्र सिंह प्रदेश उपाध्यक्ष,अशोक भट्ट शाहाबाद क्षेत्रीय प्रभारी मनोज कुमार सिंह प्रदेश अध्यक्ष किसान मोर्चा,संतोष रंजन प्रदेश मंत्री, रामकुमार सिंह पूर्व जिला अध्यक्ष, सौरभ तिवारी,शीला त्रिवेदी, विवेक चौधरी, जयप्रकाश राय जिला अध्यक्ष भाजपा, विंध्याचल सिंह, प्रफुल्ल तिवारी, संध्या पांडेय महिला मोर्चा उपाध्यक्ष , उमाशंकर राय जिला मीडिया प्रभारी भाजपा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

वहीं विधि प्रकोष्ठ (लीगल सेल) के जिलाध्यक्ष सुमन कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने ब्रह्मपुर बाबा ब्रह्मेश्वर नाथ मंदिर से लेकर बक्सर तक बढ़-चढ़कर स्वागत किया। स्वागत कार्यक्रम में मुख्य रूप से मनोज कुमार श्रीवास्तव, राजीव कुमार भगत, हामिद रजा ,बसंत कुमार चौबे, शशि भूषण राय, मनोरंजन पाठक, सुरेन्द्र यादव,सुशील कुमार पाठक, अजय दुबे संजय चौबे, गोपाल कृष्ण सिंह, संतोष उपाध्याय, अनिल कुमार श्रीवास्तव, सुनील कुमार पाण्डेय,मारकण्डेय पाठक,इन्द्रदेव राय, राकेश चन्द्र ओझा, विनोद राय,विरेंद्र सिंह,विजय मिश्रा, मनीष पाठक के अलावे सैकड़ो अधिवक्ता उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

Sorry, there are no polls available at the moment.

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000