
अकबरपुर में पयहारी जी दिव्यज्ञान महायज्ञ का आयोजन
बीआरएन न्यूज, बक्सर। राजपुर प्रखंड के अकबरपुर गांव स्थित नयका मोड़ के समीप श्री पयहारी जी के दिव्यज्ञान महायज्ञ का आयोजन किया गया है। इस मौके पर यज्ञ मंडप की परिक्रमा करने के लिए प्रतिदिन श्रद्धालुओं की काफी भीड़ जुट रही है। इस दौरान महायज्ञ समिति के सदस्य पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष संतोष यादव ने बताया कि श्री पयहरी जी दिव्य ज्ञान महायज्ञ का आयोजन श्री श्री 108 श्री सदगुरु श्री महेश्वर दास उर्फ त्यागी जी महाराज के सानिध्य में किया गया हैं।
जिसकी पूर्णाहुति आगामी 6 अप्रैल को प्रसाद वितरण के साथ किया जाएगा।

यज्ञ समिति के अध्यक्ष सिपाही यादव, शिव शंकर सिंह यादव, अक्षयवर यादव, डॉक्टर वेंकटेश, डॉक्टर महेंद्र कुमार, ललन सिंह यादव समेत कई लोगों का काफी सहयोग मिल रहा है। इस यज्ञ में ग्रामीण क्षेत्र के युवा वर्ग भी काफी बढ़कर हिस्सा ले रहे है। इस महायज्ञ को देखने एवं प्रवचन सुनने के लिए के लिए काफी दूर-दूर से श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।














