
लोकतंत्र का महापर्व हमे मिलकर है मनाना…
बीआरएन बक्सर: स्वीप अभियान के तहत मंगलवार को गांधी स्मारक प्लस टू उच्च विद्यालय में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत शिक्षक अभिवावक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्रा डिंपल कुमारी ने लोकतंत्र पर भाषण दिया, तो वही ज्योति दीप शिखा ने लोकतंत्र गीत के माध्यम से जागरूक किया। हमे वोट डालने जाना है, हमे वोट डालने जाने है, लोकतंत्र के महापर्व को हमे मिल कर उत्सव मनाना है, जागो जागो मतदाता, जागो हमे वोट डालने, जाना है हमे वोट डालने जाना है। इससे पूर्व छात्रा भूमिका, ज्योति एवं अंजली कुमारी द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम के अंत में शिक्षा पर भाषण प्रियांशु कुमारी तथा कीर्ति कुमारी द्वारा बिहार गीत की प्रस्तुति कर मतदान के प्रति जागरूक किया गया। तपश्चात प्रधानाध्यापक श्री राम दूबे ने कहा की मतदान का प्रयोग हमें अवश्य करना चाहिए, अपने मतदान के प्रयोग से ही हम अपने देश के लिए जनप्रतिनिधि का चुनाव करते हैं, ओर चुना हुआ जनप्रतिनिधि ही हमारे देश को चलाता है, साथ ही देश का विकास करता है जो हम सबके लिए बहुत ही आवश्यक है। इसलिए हम सभी को अपने मतदान का प्रयोग आवश्य करना चाहिए। वही इस मौके पर बीरेंद्र राम, दधिबल राय, पार्वती कुमारी, मनीष राय, रामधनी कुमार, मृत्युंजय चौबे, प्रतिमा वर्मा सहित कई लोग उपस्थित रहे।