
धनसोई में भक्ति पूर्ण माहौल में निकाली गई भगवान श्री राम की झांकी ..
बीआरएन न्यूज, बक्सर:हिन्दुओं के आराध्य मर्यादा पुरुषोतम भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव के अवसर धनसोई बाजार में बुधवार को भव्य शोभा यात्रा के साथ झांकी निकाली गई। इस दौरान पूरा बाजार जय श्रीराम के नारों गुजांयमान हो उठा। जंगलिया बाबा के आश्रम से शोभा यात्रा के साथ झांकी निकाली गई। शोभा यात्रा निकालने से पूर्व हिन्दु युवा संघ के व्यवस्थापक उपेन्द्र कुमार, अध्यक्ष सुरेश कसेरा एवं संघ के अन्य सदस्यों द्वारा सभी आगत अतिथियो के माथे पर चंदन का तिलक लगा भगवा पगड़ी बांध कर सम्मानित किया गया।
शोभा यात्रा में भगवान श्रीराम, भगवान शंकर , राधा कृष्ण, मां काली की झांकी को जगह जगह पर स्वागत किया जा रहा था। इसके साथ साथ भारत माता की अद्भुत झांकी निकाली गई। जो जंगलिया बाबा आश्रम से पेट्रोल पंप सिसौंधा से होते हुए उच्च विद्यालय धनसोई तक भ्रमण कराया गया। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में भगवा ध्वज लिए रामभक्तों द्वारा भगवान राम का जयघोष करते हुए जय श्री राम के नारे लगाए जा रहे थे। तथा घर घर भगवा छायेगा, राम राज फिर आयेगा से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। शोभा यात्रा कार्यक्रम को लेकर काफी संख्या में आसपास से श्रद्धालु जमा हुए थे। इसको देखते हुए सुरक्षा की दृष्टि से धनसोई थाना की पुलिस एवं मजिस्ट्रेट सदल बल के साथ जुलूस के आगे आगे चल रहे थे। इस दौरान जगह जगह पुलिस बल के जवान भी काफी मुस्तैद रहे।
वही इस मौके पर स्थानीय पंचायत के सरपंच संतोष माली, पूर्व मुखिया मनोज साह, दीपनारायण साह, उपप्रमुख धर्मेन्द्र प्रसाद, पैक्स अध्यक्ष ओमप्रकाश साह, भगवती साह, बीरेंद्र सिंह, सुरेन्द्र भगत, राजा गुप्ता, चंदन गुप्ता, लखन कुमार, उपेन्द्र कुमार, धनजी, कृष्णा कुमार, अरविंद पासवान, डब्लू पाठक सहित सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित थे।