
भगवान श्री राम का बक्सर से है महत्वपूर्ण लगाव – अश्विनी चौबे
बीआरएन बक्सर – श्रीराम कर्मभूमि न्यास द्वारा रामनवमी के अवसर पर पंचमुखी हनुमान मंदिर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर न्यास के अध्यक्ष कृष्णकांत ओझा , आचार्य रणधीर ओझा सहित अन्य न्यासी भी उपस्थित थे।
केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने बक्सरवासियों को रामनवमी की बधाई दी। उन्होंने कहा कि भगवान श्री राम का बक्सर से महत्वपूर्ण लगाव है। भगवान श्री राम संपूर्ण ब्रह्मांड के प्राण है। हम सभी के प्रेरणा स्रोत है। उन्होंने अपने कार्यों से पराक्रम करने की शिक्षा जनमानस को दी है। 2022 में आयोजित सनातन संस्कृति समागम के संकल्प को पूरा करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए गए हैं। भगवान श्री राम की पराक्रमी स्वरूप की मूर्ति बक्सर में लगेगी। इस मौके पर राजेंद्र जी भाई साहब प्रदीप राय सदर विधायक संजय तिवारी भाजपा नेता मनीष चौबे,अमित मिश्रा, अमरेंद्र चौबे रुपेश मिश्रा ,सतीश दुबे, अजय तिवारी ,श्रीमान तिवारी ,अनु मिश्रा , बसंत चौबे, रोहित मिश्रा, सौरभ तिवारी , राहुल दुबे, ज्वाला जी सहित श्रीराम कर्मभूमि न्यास के अन्य न्यासी भी उपस्थित थे।