
जीविका दीदियों ने कैंडल मार्च निकाल मतदान के प्रति लोगों को किया जागरूक
बीआरएन केसठ(बक्सर) । लोकसभा चुनाव में शत प्रतिशत मतदान करने को लेकर प्रखंड में विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। इसके तहत लक्ष्मी जीविका महिला ग्राम संगठन कुलमनपुर के तत्वाधान में पूरे गांव में मतदाताओं को जागरूक करने को ले जीवीका दीदियों ने कैंडल मार्च निकाली। जिसका नेतृत्व जीविका सदस्य मंजू द्विवेदी ने किया। वोट डालने जाना है अपना फर्ज निभाना है, स्वस्थ जनतंत्र की है पहचान, सबको शिक्षा और मतदान जैसे नारों को बुलंद करती दीदियों ने गांव के गलियो का भ्रमण किया। जीविका दीदियों ने संकल्प लिया कि हम आगामी एक जून को लोकसभा चुनाव में सपरिवार मतदान करने जाएंगे। जीविका सदस्य ने बताया कि लक्ष्मी जीविका महिला ग्राम संगठन के तत्वाधान में अभियान चला कर मतदान करने के लिए लोगों को प्रेरित किया गया। उन्होंने कहा कि मतदान लोकतंत्र का महापर्व है। इसलिए अपने सारे कार्य छोड़कर पहले मतदान करें। उन्होंने कहा कि लोग लोकतंत्र को अधिक सशक्त बनाने के लिए शत प्रतिशत महिलाओं की भागीदारी भी सुनिश्चित करनी होगी। तभी मजबूत लोकतंत्र का निर्माण होगा। मौके पर मीना देवी, निर्मला देवी, धर्मशिला देवी, देवंती देवी, सुमन देवी, बिंदू देवी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।