आगलगी के पीडितों के बीच रेडक्रॉस ने वितरण किया सामग्री …



बीआरएन बक्सर। डुमराव अनुमंडल अंतर्गत अरियांव गांव में बीते दिनों हुई आग लगी की घटना में करीब 15 परिवार बुरी तरह से पीडित हुए थे। पीडित परिवारों के बीच अनुमंडल पदाधिकारी डुमरांव और रेडक्रॉस के सचिव डॉक्टर श्रवण कुमार तिवारी और आपदा प्रभारी राजीव सिंह के नेतृत्व में राहत सामग्री का वितरण किया गया। सभी पीड़ित परिवारों को बर्तन का सेट, ट्रिपल हाइजीन कीट , बाल्टी ,तिरपाल आदि दिया गया । वहीं ढकाईच गांव में भी चार परिवारों के बीच आग लगी की घटना घटित हुई थी। वहां भी पीड़ित परिवारों को राहत सामग्री दी गई। उक्त मौके पर रेड क्रॉस के स्कूटी कमेटी से रितेश रंजन उपाध्याय, कार्यालय सहायक अवधेश कुमार उपस्थित रहे। रेड क्रॉस सोसाइटी के सचिव डॉक्टर श्रवण कुमार तिवारी के द्वारा पीड़ित परिवार से एवं ग्राम वासियों से मतदान करने हेतु अपील किया गया। डाॅ श्रवण ने कहा कि ज्यादा से ज्यादा मतदान करें। पहले मतदान फिर जलपान।












