चिलबिली मे भाजपा युवा मोर्चा की हुई बैठक
बीआरएन बक्सर :
भाजपा युवा मोर्चा की बैठक इटाढ़ी प्रखंड के चिलबिली गांव में रविवार को की गयी।जिसमे भाजयुमो नेता विन्ध्य प्रकाश चौबे”सर्वेश्वर” ने कहा कि विकसित भारत व समृद्ध भारत के निर्माण के लिए भाजपा को मतदान करना है। तभी सबका विकास होगा। बैठक में भाजपा प्रत्याशी मिथिलेश तिवारी की जीत सुनिश्चित करने पर चर्चा हुआ। वही सभी लोगो से अपने मतों का प्रयोग राष्ट्र हित मे करने को कहा गया। मौके पर मंडल मंत्री सह वार्ड सदस्य ओम प्रकाश साह,किसान मोर्चा के मंडल मंत्री छोटू ओझा, उप सरपंच तारकेश्वर ओझा,राजेंद्र ओझा चंदन ओझा ,साहेब बैठा,कमलेश बैठा,रवींद्र साह,रामेश्वर साह पवन ओझा, अभय चौबे,रवि ओझा,अश्विनी चौबे,चंद्रभूषण ओझा,नर्वदेश्वर ओझा व रामाकांत साह सहित अन्य कार्यकर्ता की उपस्थिति रही।