मौसम की तापमान पर सियासी तापमान भारी … जनसंपर्क सह आशीर्वाद यात्रा पर है मिथिलेश तिवारी
बीआरएन बक्सर। चुनाव की तिथि के नजदीक आने के साथ ही सियासी तापमान मौसम की तापमान पर भारी पडता जा रहा है। इस बीच राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन समर्थित भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी मिथिलेश तिवारी का दौरा लगातार जारी है। श्री तिवारी ने बुधवार को ब्रह्मपुर विधानसभा के चक्की मंडल तथा डुमरी मंडल के नया भोजपुर, मुकुंदपुर, परमानपुर, इंग्लिशपुर, चकनी,दुरासन ,दुबौली, जवंही मिस्र के डेरा,मठिया ,चक्की जयपाल ठाकुर के डेरा, चक्की लक्ष्मण डेरा, चक्की विशेश्वर डेरा, लीलाधरपुर, हेमदापुर ,परासिया, चंदा ,भरियार बाजार ,बौली काली स्थान,बेदौली,अरक महाबीर स्थान,कठार,छोटकी दिंयां,बडकी दिंयां,छोटका ढकाईच आदि गांवों और पंचायतों में “प्रत्याशी आपके द्वार कार्यक्रम” के अंतर्गत जनसंपर्क सह आशीर्वाद यात्रा क्रम में चौपाल के माध्यम से लोगों से सम्पर्क कर आशीर्वाद स्वरूप वोट मांगा। लोकसभा प्रत्याशी श्री तिवारी ने भ्रमण के क्रम में डुमरांव मंडल कार्यालय का उद्घाटन फीता काट कर किया। गांव गांव मे आयोजित चौपाल में श्री तिवारी ने कहा कि 2024 का चुनाव गांवों , कस्बों और शहरों के साथ साथ देश के आर्थिक समाजिक तथा धार्मिक दृष्टिकोण से बहुत ही महत्वपूर्ण चुनाव है। भारत की सभी विपक्षी पार्टियां राम और राष्ट्र की विरोधी है। सभी ने राम और रामसेतु को काल्पनिक बताते हुए सनातन के विरोध में नारे लगाया हैं। देश के सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय के बाद भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अयोध्या में भगवान श्रीराम की भव्य तरीके से प्राण प्रतिष्ठा करायी। । यह चुनाव राष्ट्र और राम विरोधियों को जवाब देने वाला चुनाव है। यह चुनाव मथुरा में कृष्ण जन्मभूमि बनाने का चुनाव है।यह चुनाव काशी में ज्ञानवापी मंदिर बनाने का चुनाव है, साथ ही साथ यह चुनाव भारत को विश्व गुरु बनाने का चुनाव है।कांग्रेस के युवराज के सर पर आजकल संविधान चढ़ गया हैं और उसे लेकर लोगों को गुमराह करने की कोशिश करते हुए कह रहे हैं कि संविधान बदलकर आरक्षण को समाप्त किया जाएगा। लेकिन पीएम नरेंद्र मोदी का स्टैंड साफ है कि आरक्षण में कोई बदलाव नहीं होगा। भ्रमण के क्रम में महिलाओं की टोली को संबोधित करते हुए श्री तिवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने 10 वर्ष के कार्यकाल में महिला सशक्तिकरण करने के साथ देश की महिलाओं के नेतृत्व में विकास की नई राजनीतिक दिशा प्रदान की है। नारी शक्ति बंधन विधायक हमारी मातृशक्ति को प्रतिनिधित्व प्रदान करने के साथ राष्ट्र के लिए नीति निर्माण के अवसरों से परिपूर्ण करेगा। विकसित भारत निर्माण में नारी शक्ति का योगदान अमूल्य है। यह उमंग प्रतिबिंबित कर रहा है कि यहां की मातायें एवं बहनें मोदी जी के साथ हैं। नारी शक्ति का यह उत्साह अबकी बार 400 पार के लिए आश्वस्त कर रहा है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश बदल रहा है। 10 साल पहले देश का हर आम आदमी सत्ता और राजनीति पर अविश्वास करता था ,नेताओं की बेईमानी जगजाहिर थी। इस बिगड़ी छवि को प्रधानमंत्री ने बदला है। मोदी जी ने राजनीति में आम लोगों का विश्वास ही नहीं बढ़ाया बल्कि आम लोगों की आकांक्षाओं पर खरे भी उतरे है ।उसी तरह हमने संकल्प लिया है कि जिस तरह मोदी जी ने बनारस को विकसित कर मान चित्र पर खड़ा किया है उसी तरह यह मिथलेश तिवारी बक्सर को विकास के मानचित्र पर खड़ा करके दिखाऐगा।बस आपका आशीर्वाद चाहिए। श्री तिवारी के जनसंपर्क सह आशीर्वाद यात्रा मे चक्की के मंडल अध्यक्ष विनोद उपाध्याय, ब्रह्मपुर के मंडल अध्यक्ष भुटेली तिवारी ,सिमरी के मंडल अध्यक्ष अन्नु तिवारी , डुमरी के मंडल अध्यक्ष वंशीधर पाण्डेय , प्रदेश अध्यक्ष किसान मोर्चा मनोज सिंह , पूर्व जिलाध्यक्ष रामकुमार सिंह ,धीरेन्द्र तिवारी तथा जिला मीडिया प्रभारी उमाशंकर राय के साथ साथ सैकड़ों कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।