मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एनडीए प्रत्याशी मिथिलेश तिवारी को वोट देने के लिए किया अपील…
बीआरएन बक्सर।डुमराँव अनुमंडल अंतर्गत नावानगर प्रखंड मे स्थानीय प्लस टू हाई स्कूल मैदान में एनडीए समर्थित भाजपा के उम्मीदवार मिथिलेश तिवारी के पक्ष में मतदान को लेकर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जनसभा को सम्बोधित किया।जहां सभा को भाजपा जिलाध्यक्ष विजय सिंह उर्फ भोला सिंह तथा संचालन जदयू जिलाध्यक्ष अशोक यादव ने किया।इस दौरान एनडीए के कार्यकर्ता व नेताओं ने सभा को संबोधित किया।जहां वक्ताओं ने बक्सर संसदीय क्षेत्र से एनडीए समर्थित भाजपा उम्मीदवार मिथिलेश तिवारी के पक्ष में लोगों से मतदान करने की अपील की।वही सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि शिक्षा,स्वास्थ्य और सड़क सहित कई क्षेत्रों में तेजी से विकास हुआ है।जहां 2005 के पहले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर डॉक्टर नही रहते थे,कोई जांच की सुविधा थी,न ही दवा मिलता था आज सभी रोगों का डॉक्टर बैठते है,कई तरह के जांच होने के साथ दवा भी फ्री मिलता है। वही 2005 के पहले एक महीना में 35 लोग अपना इलाज के लिये स्वास्थ्य केंद्र आते थे आज हर महीना 11 हजार लोग अपना इलाज कराने स्वास्थ्य केंद्र पर आते है।महिलाओं पर बोलते हुए उन्होंने कहा की भारत मे पहली बार पंचायत चुनाव में महिलाओं को 50 फीसदी का आरक्षण दिया गया साथ ही महिलाओं को नौकरी में भी आरक्षण दिया गया ताकि महिलाओं का विकास हो सके वही स्वयं सहायता समूह बना कर महिलाओं को सशक्त बनाया गया जिसका देन है की ग्रामीण क्षेत्र में आज 1 करोड़ 31 लाख जीविका दीदी है अब जीविका दीदियों को शहरी क्षेत्रों में विस्तार किया जा रहा है मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि हर घर बिजली,हर घर नलजल,हर घर शौचालय सरकार की बहुत बड़ी उपलब्धि है। अंत मे एनडीए प्रत्याशी के पक्ष में कमल छाप पर 1 जून को मतदान करने की अपील की। वहीं साथ आये बिहार सरकार के मंत्री विजय चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि हमलोग आरक्षण बढ़ाने वाले है न की घटाने वाले हमलोग सभी वर्गों के लिये काम करते है । विरोधियों का हौसला परस्त हो चुका है वे लोग बौखलाहट में कुछ भी बोल रहे है। उन्होंने आगे कहा कि 15 वर्ष पहले वाला बिहार नही है न 10 वर्ष पूर्व वाला भारत है।वही दूसरी तरफ पुलिस प्रशासन की तरफ से सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता व्यवस्था किया गया था।जहां पुलिस प्रशासन की सैकड़ों की संख्या में पुलिस बल मौजूद थी।मौके पर पूर्व मंत्री संतोष निराला,पूर्व मंत्री अजीत चौधरी,एनडीए प्रत्याशी मिथिलेश तिवारी,हरेंद्र सिंह,कतवारू सिंह,मृत्युंजय सिंह,बिमलेश सिंह,हरेराम गुप्ता समेत कई लोग उपस्थित रहे।
















