पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष राणा प्रताप के बयान पर आक्रोशित हुए अश्विनी चौबे के समर्थक..
बीआरएन बक्सर(बिहार)। भारतीय जनता पार्टी से निष्कासित हुए और अब पुनः भाजपा परिवार में शामिल राणा प्रताप सिंह द्वारा केंद्रीय मंत्री सह बक्सर के सांसद अश्विनी कुमार चौबे पर अनर्गल बातें करने पर उनके समर्थकों ने आक्रोश व्यक्ति किया है। समर्थकों ने कहा है कि प्रेस वार्ता के दौरान जो खुद पार्टी विरोधी गतिविधियों में निष्कासित हुए थे, अब पार्टी में आकर पहले दिन ही फिर से अनुशासनहीनता शुरू कर दिए है, उसका खामियाजा भारतीय जनता पार्टी को उठाना पड़ सकता है। केंद्रीय मंत्री का निजी हितों के लिए लगातार जिस शख्स में विरोध किया उसे पार्टी में पुनः वापसी के बाद ही फिर उनके खिलाफ से सुनियोजित साजिश के तहत पत्रकार वार्ता में अनर्गल बात कही गई, यह कहीं से भी सही नहीं ठहराया जा सकता है। दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति यह है कि जब वह मीडिया से बात कर रहे थे, तो उसके कुछ समय पूर्व ही भाजपा के प्रत्याशी वहां से निकले थे और यह लग रहा है कि पूरे षडयंत्र के तहत केंद्रीय मंत्री श्री चौबे पर अनर्गल आरोप लगाया गया। जो राजद का एजेंट रहा है, फिर से भाजपा में आकर राजद उम्मीदवार को फायदा पहुंचाने का काम कर रहा है। ऐसे लोगों पर पार्टी की पैनी निगाह होनी चाहिए। जो पार्टी के लिए बोझ बन गए हैं और भस्मासुर बनकर राणा प्रताप सिंह जैसे लोग घूम रहे हैं, ऐसे लोगों से पार्टी को सतर्क रहने की जरूरत है। केंद्रीय मंत्री श्री चौबे पर दिए गए बयान को लेकर तत्काल राणा प्रताप सिंह को माफी मांगनी चाहिए और नहीं तो इसका खामियाजा पार्टी को उठाना पड़ सकता है। इस विरोध में बक्सर से अजय तिवारी , राहुल आनंद , सुशील ओझा , अनु मिश्रा दीपक पांडे, रामगढ़ से कृपाशंकर चौबे , अभय तिवारी ,डॉ बिंदेश्वरी सिंह, अभय सिंह, दीपक तिवारी, दिनारा से संतोष कुमार शर्मा, मनीष पांडे , मनोरंजन सिंह , मान सिंह, प्रदीप पांडे , डुमरांव से मनीष पांडे , मुन्ना यादव मुखिया, पुष्पांजलि देवी, उपेंद्र गौतम , दीपू यादव सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओ ने विरोध किया।
















