
ठंड से जंग में मददगार बना अँखुआ कपड़ा बैंक का कपड़ा वितरण शिविर
पी.पी. रोड में अँखुआ कपड़ा बैंक का तीन दिवसीय शिविर शुरू
बीआरएन बक्सर । पी.पी. रोड में रविवार को अँखुआ कपड़ा बैंक द्वारा तीन दिवसीय कपड़ा वितरण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन कन्हैया मिश्रा एवं युवा नेता रामजी सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। शिविर की जानकारी देते हुए अँखुआ संस्था के आशुतोष दुबे ने बताया कि इस शिविर का मुख्य उद्देश्य ठंड के मौसम में जरूरतमंद लोगों को आवश्यक वस्त्र, विशेषकर गर्म कपड़े उपलब्ध कराना है। उन्होंने बताया कि हर वर्ष इस शिविर से सैकड़ों जरूरतमंद लाभान्वित होते हैं और इस बार भी बड़ी संख्या में लोगों को इसका लाभ मिलने की उम्मीद है। आशुतोष दुबे ने शहरवासियों से अपील करते हुए कहा कि जरूरतमंदों के लिए कपड़ों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु अधिक से अधिक लोग कपड़े दान करें, ताकि ठंड से जूझ रहे लोगों को राहत मिल सके।
शिविर के आयोजन में शिवम पाठक, राजेश कुमार, नित्यानंद पाठक, रोहित उपाध्याय, गोलू कुमार, त्रिभुवन ओझा, संटू तिवारी, मुन्ना पांडेय सहित अन्य सहयोगियों की सराहनीय भूमिका रही।















