किसानों ने अपने चहेते नेता सुधाकर सिंह का जीत के बाद किया स्वागत ..
स्वागत समारोह में बोले सांसद:किसानों के हक के लिए सड़क से संसद तक की लड़ाई जारी रहेगी
राजीव कुमार पाण्डेय (भभुआ)।शहर स्थित राधे कृष्ण पैलेस में मंगलवार को किसान संघर्ष मोर्चा के बैनर तले आयोजित अभिनंदन समारोह में किसानों को संबोधित करते हुए बक्सर के नव निर्वाचित सांसद सुधाकर सिंह ने कहा कि मेरी कर्म भूमि बक्सर भले ही है लेकिन जन्म भूमि कैमूर है इसलिए मैं सड़क से लेकर सदन तक कैमूर के किसानों की लड़ाई लड़ता रहूंगा।श्री सिंह ने आगे कहा कि मेरी जीत किसान आंदोलन को समर्पित है। बक्सर लोकसभा चुनाव में किसानों ने जाति धर्म से अलग हटकर मतदान किया।मैं किसानों की मुआवजा मंडी कानून ,एमएसपी गारंटी कानून ,उर्वरक की समस्या के लिए किसानों के साथ रहुंगा। सुधाकर सिंह ने कहा मैं भले ही चुनाव जीतकर देश के सबसे बड़े पंचायत का हिस्सा हो गया हूं। किसानों के लिए मै वही सुधाकर सिंह हूं।जो आपके संघर्षों का साथी रहा। उन्होंने कहा कि किसानों की समस्याओं पर केंद्र सरकार द्वारा कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।किसान आंदोलन की ही देन है कि पुरा शाहाबाद से भाजपा का सफाया हो गया। जहां – जहां पर किसान आंदोलन का असर है वहां भाजपा का सफाया हो गया है।लंगड़ी सरकार अधिक दिन नहीं चलेगी।सम्मान समारोह की अध्यक्षता मुखिया श्रवण पटेल एवं संचालन पूर्व प्रमुख पशुपति नाथ सिंह( महासचिव किसान संघर्ष मोर्चा) कैमूर ने किया।
इस दौरान भारतीय किसान यूनियन कैमूर के जिलाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह के द्वारा सुधाकर सिंह को अभिनंदन पत्र भेंट की गई। इस अवसर पर लाला सिंह, वकील कुमार, प्रभात सिंह, संजय सिंह, अरविंद कुमार, गज्जन सिंह, अमित रंजन सिंह आदि किसान उपस्थित थे।