♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

22 जनवरी को नजदीकी मन्दिरों में जाकर प्रभु श्रीराम के आरती पूजन में ले भाग – राणाप्रताप 

बीआरएन बक्सर।

अयोध्या धाम से आए आए पूजित अक्षत भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने वरीय नेता मनोज सिंह के नेतृत्व में स्टेशन रोड स्थित गोयल स्मृति भवन से शुरुकर मेन रोड मे वितरण किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष सच्चिदानंद भगत एवम राणा प्रताप सिंह उपस्थित रहे। राणा प्रताप सिंह ने राम भक्तों को अक्षत और प्रभु श्री राम का कैलेंडर देकर 22 जनवरी अर्थात सोमवार शुक्ल पक्ष द्वादशी को अयोध्या धाम में प्रभु श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा होने पर अपने घर पर अधिक से अधिक संख्या में दीप जलाकर खुशियां मनाने तथा अपने नजदीकी मन्दिरों में जाकर प्रभु श्रीराम का आरती पूजन में भाग लेने तथा प्रसाद वितरण करने की बात कही। उन्होंने लोगों से निवेदन किया की प्राण प्रतिष्ठा के दिन के उपरांत अपने परिवार के साथ अयोध्या धाम जाकर दर्शन व पूजन अवश्य करें।

अक्षत वितरण कार्यक्रम मुख्य रूप से भाजपा के वरीय नेता आदित्य चौधरी, उमाकांत पांडे विश्वामित्र सिंह, अशोक पासवान, मनोज सिंह, दयाशंकर तिवारी,राजाराम पांडे,नन्दलाल प्रजापति,सुरेश वर्मा,अरुण गुप्ता,मंटू सिंह,छोटेलाल साह,दिलीप प्रसाद,इत्यादि उपस्थित रहें ।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

Sorry, there are no polls available at the moment.

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000