♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

प्रखंड परिसर में खरीफ प्रशिक्षण सह उपादान वितरण कार्यक्रम का हुआ आयोजन…

अनीता पाण्डेय, नुआंव( कैमूर)। स्थानीय प्रखंड परिसर में बुधवार को खरीफ महाभियान 2024 के तहत प्रखंड खरीफ प्रशिक्षण सह उपादान वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कृषि विभाग के वरीय पदाधिकारी, कर्मी और काफी संख्या में किसान सम्मिलित हुए। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि संतोष कुमार सिंह, उप प्रमुख ऋषिकांत पाण्डेय, बीडीओ ऋषिकेश कुमार, उप परियोजना निदेशक आत्मा नवीन कुमार सिंह , प्रखंड कृषि पदाधिकारी कन्हैया सिंह व कृषि वैज्ञानिक आशीष कुमार ने संयुक्त रूप से की। कार्यक्रम का संचालन सहायक तकनीकी प्रबंधक अम्बरीश कुमार सिंह ने की। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं द्वारा किसानों को खेती की नवीन तकनीकी तथा सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। अधौरा से आए हुए फार्म मैनेजर अभिषेक कुमार ने लोगों को मोटे अनाज की खेती करने के लिए प्रेरित किया तथा कहा कि मोटे अनाज की खेती में लागत कम आती है जबकि लाभ अधिक होता है। यह ऐसी फसल है जिसपर सुखा का कम असर होता है। कम पानी में भी इसकी पर्याप्त उपज प्राप्त की जा सकती है। इसमें पोषक मान अन्य फसलों से काफी अधिक होता है। अब समय आ गया है कि हमे मोटे अनाजों की खेती की ओर लौटना होगा। इसके उपयोग से काफी हद तक कुपोषण की समस्या से निपटा जा सकता है। कृषि विभाग के अन्य पदाधिकारियों द्वारा सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। किसानों को पराली जलाने के बजाय उसका उचित प्रबंध करने को कहा गया। इसके अलावा पीएम किसान, मिट्टी जांच, मुख्यमंत्री तीव्र बीज विस्तार योजना, कलस्टर खेती, बीज वितरण आदि के बारे में जानकारी दी गई। कृषि यंत्रीकरण के लिए बताया गया कि इसके लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया प्रारंभ है इच्छुक किसान ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। बीस हजार से कम कीमत के यंत्रों के लिए किसी तरह के कागजात की आवश्यकता नहीं है जबकि बीस हजार से अधिक के यंत्रों पर अनुदान के लिए एलपीसी और जमीन की रसीद की आवश्यकता होगी। अनुदान की राशि अलग अलग यंत्रों पर अलग अलग है। फसल अवशेष प्रबंधन से संबंधित यंत्रों पर 75 से 80 प्रतिशत तक अनुदान दिया जा रहा है। मौके पर कृषि समन्वयक सत्यप्रकाश गौतम, निशांत कुमार सिंह, विकास कुमार, अरुण कुमार , शशिकांत कुमार , ज्ञान प्रकाश सिंह, रमाकांत सिंह, राम अवध सिंह , सुनीत कुमार राय सहित कई थे।

फोटो है …

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

Sorry, there are no polls available at the moment.

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000