♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

दहेज में मोटरसाइकिल न मिलने पर विवाहिता को घर से किया बेदखल

मारपीट व प्रताड़ना के आरोप में सास व पति पर एफआईआर

बीआरएन बक्सर।    दहेज में मोटरसाइकिल न मिलने से खफा ससुराल वालों ने विवाहिता के साथ न केवल मारपीट किया, बल्कि उसे घर से बेदखल भी कर दिया है. इसको लेकर शनिवार को पीड़िता स्नेहा राज द्वारा महिला थाना में एफआईआर दर्ज कराई गई. जिसके बाद महिला थाना पुलिस मामले की जांच शुरु कर दी है.

प्राथमिकी के बाद छानबीन में जुटी महिला थाना की पुलिस

जानकारी के मुताबिक नावानगर थाना क्षेत्र के अतिमी गांव निवासी राम समूझ सिंह की 25 वर्षीय पुत्री स्नेहा राज का विवाह भोजपुर जिला के बड़हरा थाना क्षेत्र अंतर्गत फरहदा निवासी स्व. राजेन्द्र यादव के 39 वर्षीय पुत्र नीतीश कुमार के साथ 30 अप्रैल 2021 काे हिन्दू रिति-रिवाज से हुआ था. शादी के बाद ससुराल पहुंचने के कुछ ही दिन बाद स्नेहा के ससुराल वाले दहेज के लिए प्रताड़ित व मारपीट करने लगे थे. इसके बाद स्नेहा के मायका पक्ष द्वारा पंचायती के माध्यम से समझाैता का प्रयास भी किया गया. लेकिन स्नेहा के पति व उसकी सास राजवंशी देवी के व्यवहार में थोड़ा भी परिवर्तन नहीं हुआ और बाइक न मिलने का ताना व प्रताड़ना के साथ मारपीट जारी रही। लिहाजा पीड़िता को पुलिस की शरण में जाना पड़ गया. इस संबंध में थानाध्यक्ष कंचन कुमारी ने बताया कि स्नेहा की शिकायत पर उसके पति नीतीश कुमार एवं सास राजवंशी देवी के खिलाफ दहेज एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

Sorry, there are no polls available at the moment.

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000