
अश्विनी कुमार चौबे बन सकते है तेलंगाना के राज्यपाल …
देश के कई राज्यों के राज्यपालों को बदलने की चल रही है तैयारी
बीआरएन बक्सर। मोदी जी के नेतृत्व मे एनडीए की तीसरी बार सरकार बन गई। इसी के साथ सभी केंद्र सरकार के नए फैसलों पर निगाहें टिकाये हैं। सूत्रों के हवाले से देश के कई राज्यों के राज्यपालों को बदलने की तैयारी चल रही है। केंद्र सरकार तेलंगाना राज्य के लिए पूर्ण राज्यपाल नियुक्त करने की प्रक्रिया में लगी हुई है।खबर है कि बक्सर के पूर्व सांसद अश्विनी कुमार चौबे भी तेलंगाना के नए राज्यपाल हो सकते हैं। पूर्व नागरिक व्यवस्था, पर्यावरण और खाद्य निगम राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे को तेलंगाना का नया राज्यपाल नियुक्त किए जाने की प्रबल संभावना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबसे करीबी और ब्राह्मण चेहरा अश्विनी कुमार चौबे पिछली सरकार में मोदी कैबिनेट में राज्य मंत्री थे।अश्विनी कुमार चौबे का जन्म जनवरी 1953 में बिहार के भागलपुर मे हुआ था। वह भाजपा के दिग्गज नेता हैं। हालांकि, भारतीय जनता पार्टी ने 2024 लोकसभा चुनाव में बक्सर लोकसभा सीट से अश्विनी कुमार चौबे का टिकट काटकर मिथिलेश तिवारी को उम्मीदवार बनायी थी लेकिन मिथिलेश तिवारी चुनाव हार गए। अब आशा की जा रही है कि एनडीए सरकार मे अश्विनी कुमार चौबे तेलंगाना के नए राज्यपाल बन सकते है। वर्तमान मे तेलंगाना के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन है। ऐसे श्री चौबे के अतिरिक्त आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री नल्लारी किरण कुमार रेड्डी को भी राज्यपाल बनाये जाने की खबर है। उन्हें कर्नाटक के राज्यपाल के रूप में नियुक्त किए जाने की ज्यादा संभावना है।