
हेमदापुर में स्वामी सहजानंद सरस्वती के आदमकद प्रतिमा का होगा अनावरण- डाॅ मनोज पांडेय



बीआरएन बक्सर। जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डॉ मनोज पांडे की अध्यक्षता में कांग्रेस कार्यालय मे सदर विधायक संजय कुमार तिवारी उर्फ मुन्ना तिवारी की उपस्थिति में एक प्रेस वार्ता आयोजित की गई। प्रेस वार्ता के दौरान जिलाध्यक्ष डॉ मनोज पांडे ने कहा कि बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी राज्यसभा सांसद डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह का 8 मार्च 2024 को हेमदापुर चक्की में कई गणमान्य विधायकों माननीय विधान परिषद सदस्यों व वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं का आगमन होने जा रहा है। जिला कांग्रेस के वरिष्ठ नेता , प्रखंड कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सहित कई बुद्धिजीवी संगठन जोरदार तरीके से अध्यक्ष का स्वागत व अभिनंदन करने की पुरजोर तैयारी कर रहे हैं।

प्रेस वार्ता में बताया गया कि महान किसान नेता एवं स्वतंत्रता सेनानी श्री सहजानंद सरस्वती की 135वी जयंती के शुभ अवसर पर चक्की प्रखंड स्थित हेमदापुर गांव में स्वामी सहजानंद सरस्वती के आदमकद प्रतिमा का अनावरण बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राज्यसभा सांसद डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह के द्वारा किया जायेगा। सदर विधायक संजय कुमार तिवारी उर्फ मुना तिवारी , राजपुर विधायक विश्वनाथ राम , विधायक संतोष मिश्रा , विधान परिषद सदस्य समीर कुमार सिंह , विधान परिषद सदस्य राजीव कुमार, पूर्व एमएलसी डॉ अजय कुमार सिंह सहित प्रदेश के कई गणमान्य जनों की गरिमामयी उपस्थिति मे उक्त भव्य समारोह आयोजित किया जाएगा ।

श्रीकृष्ण सिंह जयंती के अवसर पर राहुल अखिलेश संदेश न्याय रथ विगत 26 अक्टूबर 2023 से सदाकत आश्रम पटना से बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष के द्वारा हरी झंडी दिखाकर निकाला गया था , जो बिहार राज्य के 38 जिलों का भ्रमण करते हुए बुधवार को बक्सर जिला कांग्रेस कार्यालय पहुंचा। इसका समापन भी 8 मार्च को रथ के संयोजक डॉ शशी भूषण पांडे के ग्राम हेमदापुर मे आयोजित सभा स्थल पर किया जाएगा।

प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए सदर विधायक संजय कुमार तिवारी उर्फ मुन्ना तिवारी ने कहा कि सहजानंद सरस्वती की मूर्ति अनावरण हर्षोल्लास के साथ की जायेगी । सदर विधायक ने आगे बताया कि आने वाले लोकसभा में बक्सर से गरीबों की आवाज कांग्रेस बनेगी । प्रेस वार्ता में प्रदेश प्रतिनिधि विनय कुमार सिंह, त्रिजोगी नारायण मिश्रा , वार्ड पार्षद कांग्रेस नेता संतोष उपाध्याय, महिला कांग्रेस नेत्री कुमकुम देवी, संजय दुबे , भोला ओझा , श्रीमती निर्मला देवी , मुन्ना जी, अभय मिश्रा, राम जी तुरहा, सुरेंद्र प्रसाद, रवि पांडे, अलाउद्दीन, बक्सर प्रखंड अध्यक्ष नीलू मिश्रा, अजय यादव , सुनील कुमार, मंगरी देवी , राजू वर्मा, भरत यादव और जयराम राम प्रमुख रहे।










