♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लौटाया प्राचीन भारत का गौरव –आदित्य चौधरी

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  2014 से लगातार बिहार के खोए हुए पहचान को वापस लाने के लिए है प्रयासरत 

बीआरएन बक्सर।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुनाव जीतकर अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी से जनता का अभिवादन स्वीकार कर प्राचीन भारत के गौरव नालंदा यूनिवर्सिटी राजगीर में बने नए कैंपस का उद्घाटन कर पूरे विश्व में बिहार का सम्मान बढ़ाया है। नालंदा विश्वविद्यालय का उदय पांचवीं शताब्दी में गुप्त वंश के शासक कुमार गुप्त- 1 ने किया था। 1193 ई0 में तुर्की शासक बख्तियार खिलजी ने नालंदा विश्वविद्यालय को जलाकर नष्ट कर दिया था, नालंदा शिक्षाक्रांति के क्षेत्र में दुनिया का एक गवाह है।
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2014 से लगातार बिहार के खोए हुए पहचान को वापस लाने में लगे हैं। पूर्व जिला महामंत्री आदित्य चौधरी ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2014 से लगातार बिहार के खोए हुए पहचान को वापस लाने में लगे हैं, नालंदा विश्वविद्यालय में 2024 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनते ही नालंदा विश्वविद्यालय की पुरानी प्रतिष्ठा वापस लाने में भरपूर प्रयास कर रहे हैं, हमें उम्मीद है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह प्रयास भारत के शिक्षा क्षेत्र में एक बार फिर विश्व गुरु बनने के सपने को पूरा करेगा

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

Sorry, there are no polls available at the moment.

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000