♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

योग हमें हमेशा के लिए रखता है निरोग: – डॉ.मधुलता शुक्ला 

 

एनसीसी कैडेट्स ने योगा कर स्वस्थ समाज एवं राष्ट्र की अवधारणा का दिया संदेश 

जीबी कॉलेज के एनसीसी कैडेटों ने उत्साह के साथ मनाया अंतराष्ट्रीय योग दिवस

राजीव कुमार पाण्डेय (रामगढ़)। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर स्थानीय जीबी कॉलेज में शुक्रवार की सुबह एनसीसी कैडेटों द्वारा उत्साह पूर्वक योग कर स्वस्थ समाज एवं राष्ट्र की अवधारणा का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम का नेतृत्व एनसीसी कंपनी 2/30 की कंपनी कमांडर लेफ्टिनेंट डॉ.मधुलता शुक्ला ने किया।इस दौरान कैडेटों ने सूर्यनमस्कार, शीर्षासन, त्रिकोणासन,चक्रासन,वज्रासन,ताड़ासन जैसे योग किए। एनसीसी कैडेटों को योग के साथ-साथ स्वच्छता के महत्त्व के बारे में भी बताया गया और योग को जीवन का अभिन्न अंग बनाने के लिए प्रोत्साहित किया गया।इसके अलावा शरीर और मन को निरोगी और स्वस्थ रखने के लिए योगासन की आवश्यकता पर जोर दिया गया।मौके पर मौजूद श्रीमती शुक्ला ने बताया कि योग हमें हमेशा के लिए निरोग रखता है। हमारे पूर्वजों के अधिक दिन जीने व निरोग रहने का राज योग ही है।उन्होंने ने बताया कि योग के कई लाभ हैं। यह हमें शारीरिक रूप से स्वस्थ,मानसिक रूप से सतर्क और आध्यात्मिक रूप से जागरूक रहने में मदद करता है। यह हमें स्ट्रेस, टेंशन और डिप्रेशन को कम करने में मदद करता है।योग बच्चों के लिए भी फायदेमंद है। यह कैडेटों की एकाग्रता, याददाश्त और स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद करता है। इसके साथ ही यह उनकी शारीरिक फिटनेस,मानसिक स्वास्थ्य और आध्यात्मिक जागरूकता को बेहतर बनाने में भी मदद करता है।ध्यातव्य है कि जब से श्रीमती शुक्ला ने एनसीसी की कमान संभाली हैं,तब से एनसीसी कैडेट्स राष्ट्रीय स्तर पर कई कीर्तिमान स्थापित कर चुके हैं।

इस योगाभ्यास में प्रमुख रूप से सीनियर अंडर ऑफिसर अफरोज अख्तर, अंडर ऑफिसर सलोनी कुमारी, अंडर ऑफिसर पंकज कुमार, कैडेट सपना कुमारी, अंकिता कुमारी, चांदनी कुमारी, रागिनी कुमारी, जसवंत कुशवाहा, आशुतोष तिवारी, अनिल शर्मा, शिवम वर्मा, अनिकेत कुमार मौर्य इत्यादि मौजूद रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

Sorry, there are no polls available at the moment.

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000