
सरस्वती शिशु मंदिर में हर्षोल्लास से मना योग दिवस ..
आचार्यों संग बच्चों ने योगा कर स्वस्थ समाज की अवधारणा का दिया संदेश
राजीव कुमार पाण्डेय (रामगढ़)।नगर क्षेत्र स्थित विद्या भारती विद्यालय सरस्वती शिशु मंदिर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योग शिविर का आयोजन किया गया जिसमें अभिभावकों,समिति परिवार के सदस्यों व बच्चों ने भाग लिया। इस दौरान विद्यालय के योग प्रमुख कृष्णलता कुमारी द्वारा विभिन्न प्रकार के योग जैसे सूर्य नमस्कार,शीर्षासन,वज्रासन,ताड़ासन आदि तरह के योग कराए गए।साथ ही बच्चों को सभी योगों के अलग अलग फायदे भी बताए गए।
इस मौके पर विद्यालय के प्राचार्य राजीव रंजन ने बच्चों एवं अभिभावकों को जागरूक करते हुए कहा कि संपूर्ण देश आज विश्व अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मना रहा है। इस योग दिवस की आप सभी को शुभकामनाएं। आप स्वस्थ, निरोग व दीर्घायु हों।योग स्वस्थ्य जीवन व्यतीत करने की कला तथा विज्ञान है। योग मनुष्य के मन और आत्मा की अनंत क्षमता को बढ़ाकर आत्म ज्ञान की प्राप्ति करवाता है।प्रत्येक व्यक्ति को अपनी दिनचर्या में योग को अनिवार्य रूप से सम्मिलित करना चाहिए। प्रतिदिन कम से कम 15 मिनट योग एवं प्राणायाम जरूर करना चाहिए।