
योगेश बने नरहन – जमुरना पंचायत के उपमुखिया ..
चुनाव के वक्त नहीं आए प्रतिद्वंदी निर्विरोध निर्वाचित
एडीएम की देखरेख में बीडीओ ने थमाया प्रमाण पत्र
राजीव कुमार पाण्डेय (रामगढ़)।प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत नरहन -जमुरना के उपमुखिया चयन को लेकर प्रखंड कार्यालय में बैठक का आयोजन किया गया जिसमें योगेश कुमार निर्विरोध उप मुखिया के पद पर निर्वाचित हुए।बता दें कि उक्त पंचायत के निवर्तमान उपमुखिया पप्पू गुप्ता के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव लाया गया था। जिसके आलोक में एडीएम कैमूर की देखरेख में प्रखंड कार्यालय में शुक्रवार को चुनाव कराया गया।इस दौरान विपक्षी के तौर पर एक भी सदस्य उपस्थित नहीं रहे। इस कारण प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ केशव राय द्वारा योगेश कुमार सिंह को निर्विरोध उपमुखिया घोषित किया गया।साथ ही बीडीओ ने प्रमाण पत्र सौंपा। इधर निर्विरोध उप मुखिया निर्वाचित होने के बाद समर्थकों ने योगेश कुमार का जोरदार स्वागत किया। लोगों ने उन्हें फूल का माला पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार कर बधाई दिया।इस अवसर पर भाजपा के प्रखंड अध्यक्ष आनन्द कुमार सिंह, चंद्रमणि सिंह, अधिवक्ता विनय सिंह, उज्जवल सिंह, वार्ड सदस्य 07 दीपक पासवान,कलेन्द्र राम, जयप्रकाश यादव, सोनू कुशवाहा, वार्ड सदस्य 8 शेषनाथ साह, वार्ड 6 की रिंकु देवी,वार्ड 5 की सदस्या सुनिता देवी, वार्ड सदस्य 02 राजमुनी कुंवर आदि मौजूद रहे।