♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट में दुर्गावती ने सरेवा को 17 रनों से हराया ..

दूसरे मैच में करमी ने कोहारी को 6 रनों से पछाड़ा

 

मैन ऑफ द मैच का खिताब दुर्गावती के नौशाद व करमी के गुरुजी को मिला

राजीव कुमार पाण्डेय (भभुआ)।प्रखंड क्षेत्र के कोहारी गांव स्थित खेल मैदान में अंसार क्रिकेट क्लब के सौजन्य से आयोजित नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे दिन शनिवार की देर शाम दो मैच खेले गए।पहला मैच दुर्गावती बनाम सरेवा के बीच खेला गया। टॉस जीतकर सरेवा ने क्षेत्ररक्षण करने का फैसला लिया।दुर्गावती ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 8 ओवर की मैच में 57 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। इस बीच इमरान और नौशाद की जोड़ी ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए अपने टीम के स्कोर में 40 रन जोड़े, जिसमें इमरान ने 24 रन तो वहीं नौशाद ने 16 रन का महत्वपूर्ण योगदान दिया।जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी सरेवा की टीम पूरा ओवर का खेल खेलकर महज 40 रन ही बना सकी।दुर्गावती टीम के गेंदबाज नौशाद ने अपने घातक गेंदबाजी से 3 विकेट चटकाकर सरेवा को चारो खाने चित कर दिया।इस तरह दुर्गावती की टीम 17 रनों से सरेवा को पछाड़कर विजेता बनी और मैन ऑफ द मैच का खिताब विजेता टीम के नौशाद को मिला।दूसरा मैच करमी बनाम कोहारी के बीच खेला गया ,जिसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए कर्मी की टीम ने निर्धारित ओवर में 64 रन बनाए। रोमांचक मुकाबले में अपने सरजमीं पर खेलते हुए लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोहारी की टीम निर्धारित ओवर में काफी संघर्षों के बाद महज 58 रन ही बना सकी।इस तरह 6 रन से हराकर करमी की टीम विजेता बनी।कर्मी के टीम की तरफ से गुरुजी 7 चौकों की मदद से महत्वपूर्ण 40 रन बनाकर मैन ऑफ द मैच का हकदार बने। बता दें कि इस टूर्नामेंट में मुख्य अंपायर की भूमिका में शकील अंसारी एवं लेग अंपायर की भूमिका में गुलशहर अंसारी द्वारा सराहनीय भूमिका निभाई जा रही है।वहीं मैच का आंखों देखा हाल शाहनवाज अंसारी द्वारा दर्शकों को सुनाया जा रहा है।स्कोरर की भूमिका में पंकज सिंह व विजय यादव हैं।खेल के सफल आयोजन में समाजसेवी अलाउद्दीन अंसारी उर्फ विटामिन अंसारी ,कमिटी के अध्यक्ष इस्लामुद्दीन अंसारी,राशिद जावेद, पंकज कुमार,मेराज अली,मास्टर जुनैद अख्तर,सद्दाम हुसैन,विनय यादव आदि द्वारा सराहनीय भूमिका निभाई जा रही है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

Sorry, there are no polls available at the moment.

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000