
नर्क की जिंदगी जी रहे है मुसहर टोला के लोग …
बीआरएन केसठ (बक्सर)। मानसून तो हर वर्ष आते हैं इस साल भी आएंगे लेकिन प्रखंड में मानसून से पहले कितनी तैयारी है। इसकी अगर असलियत जाननी हो तो केसठ वार्ड तीन के महादलित बस्ती में चले जाइए। यहां की नालियां व सड़क पर लगे घरों के गंदे पानी साफ-सफाई व्यवस्था की पोल खोलने के लिए काफी है। नालियां बजबजा रही हैं। नालियों पर लगे ढक्कन टूट गए हैं। पानी जमा होने से सड़कों का हाल बुरा है। सबसे ज्यादा खराब स्थिति मुसहर टोली का है। नाली जाम होने से पानी सड़क पर बह रहा है, जिससे लोगों के साथ ही वहा रह रहे लोगो को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।बताते चले की गुरुवार की की हुई झमाझम बारिश ने मुसहर टोली की सूरत बिगाड़ दी। टोले का मुख्य सड़क पर जलजमाव हो गाया है।जिसके कारण लोगो को आने जाने कभी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।टोले के लोगो ने बताया की मुख्य नाली की सफाई नही होने के कारण सड़क पर नाली की पानी के साथ साथ बारिश की पानी का जमाव हो रहा है।पानी इतनी ज्यादा है की अभी तक उसकी निकासी नहीं हो पाई।मुसहर टोले के लोगो ने बताया की चुनाव के वक्त नेता बड़े बड़े बाते करते है पर वो सिर्फ चुनाव तक की सीमित रह जाता है।
बीमारी होने का है डर
केसठ वार्ड 3 दलित वस्ती के मुख्य मार्ग पर गंदी जलजमाव के कारण वस्ती में संक्रमण बीमारी फैलने की आशंका है।अगर नाली की सफाई नही की गई तो ये जलजमाव से लोगो पर काफी दुष्प्रभाव पड़ेगा।
सफाई के नाम पर हो रही है खानापूर्ति …..
केसठ पंचायत में लोहिया स्वच्छता अभियान के तहत कुल लगभग 36 कर्मियों की नियुक्ति सफाई करने के लिए की गई है।लेकिन ये अभियान शुरुवाती दौर में ही अच्छी चली उसके बाद लगे कर्मी सफाई के नाम पर कोरम पूरा कर रहे है। यहां तक कि इस वस्ती की स्थिति पर किसी की खबर नही है। मुसहरो ने बताया की हम लोग नर्क की जिंदगी जीने को मजबूर है।और जिम्मेवार लोग बेपरवाह है।