♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

पांच जुलाई को जिले से सैकडों भाजपाई पहुंचेंगे पटना ….

बीआरएन बक्सर।   भारतीय जनता पार्टी के द्वारा वैष्णवी क्लार्क होटल में एक बैठक हुई जिसकी अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष विजय कुमार सिंह उर्फ भोला सिंह तथा संचालन पूनम रविदास के द्वारा किया गया। जिला अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को बताया कि आगामी 05 जुलाई को नव निर्वाचित सांसद और केन्द्र में बने भारतीय जनता पार्टी के मंत्रीमंडल में शामिल बिहार के मंत्रियों का स्वागत कार्यक्रम कृष्ण मेमोरियल हॉल पटना में आयोजित किया जाएगा।ऐसे में हम सब भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता अधिक से अधिक संख्या में 05 जुलाई को पटना कृष्ण मेमोरियल हॉल पहुंचकर मंत्रियों के स्वागत कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसमे बक्सर की भूमिका अग्रणी रहेगा। सभी मंडल अध्यक्षों ने बारी-बारी से अपने मंडल से जाने वाले कार्यकर्ताओं की संख्या बताई।सभी मंच ,मोर्चा के जिला अध्यक्ष ने भी उक्त कार्यक्रम में जोश खरोस से शामिल होने की बात कही।

इसी क्रम में बिहार सरकार के नगर विकास मंत्री सह बक्सर जिला प्रभारी मंत्री नितिन नवीन का भी आगमन अतिथि गृह में सरकार प्रायोजित कार्यक्रम के कारण हुआ। भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं ने अतिथि गृह में श्री नवीन से शिष्टाचार मुलाकात की। अन्तोगत्वा शाम 5.30 बजे बिहार के उपमुख्यमंत्री सह भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी का अयोध्या से लौटने के क्रम में बक्सर वैष्णवी क्लार्क होटल में आगमन हुआ।सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़ा बजा कर तथा पुष्प वर्षा कर जोरदार तरीके से अपने प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया। उपमुख्यमंत्री ने सभी कार्यकर्ताओं से हाथ मिला कर अभिवादन स्वीकार करते हुए उनका कुशलक्षेम पूछा। कार्यक्रम में मुख्य रूप से रामकुमार सिंह पूर्व जिला अध्यक्ष, राम विनोद राय, प्रदीप दुबे ,इन्द्रलेश पाठक, मीना सिंह कुशवाहा ,मनोज कुमार पांडेय, अनिल कुमार पांडेय, संत कुमार सिंह, जयप्रकाश राय, साबित रोहतास्वी, सौरव तिवारी,राजू यादव, राजीव सिंह राजू,शिला त्रिवेदी, चन्दा पाण्डेय,पिंकी पाठक,ओम ज्योति भगत, दुर्गावती चतुर्वेदी,रेखा देवी,सुधा गुप्ता, इंदु देवी, संध्या पांडेय तथा जिला मीडिया प्रभारी उमाशंकर राय सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

Sorry, there are no polls available at the moment.

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000