♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

महर्षि विश्वामित्र फाउंडेशन की महिला विंग ने किया वृक्षारोपण…

 

जीवन को बचाने के लिए प्रकृति संरक्षण व वृक्षारोपण है जरूरी – रविराज 

बीआरएन बक्सर।  स्थानीय शांति नगर सेवा बस्ती में महर्षि विश्वामित्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय संयोजक राजकुमार चौबे के आह्वान पर महिला विंग के द्वारा वृक्षारोपण किया गया। पेड हमारे पर्यावरण के रक्षक हैं। वे वायु को शुद्ध करते हैं,मिट्टी कटाव को रोकते हैं और जलवायु परिवर्तन के प्रभाव को कम करते हैं। प्रकृति एवं मानव का संबंध अनादिकाल से एक दूसरे का पूरक रहा है। भारतीय संस्कृति में तो वृक्षों की पूजा का विधान पर्यावरण के प्रति हमारी परंपरा के आदर भाव को दर्शाता है। प्रकृति दोहन ही आज हमारा सबसे बड़ा शत्रु है। जीवन को बचाने के लिए प्रकृति संरक्षण व वृक्षारोपण अत्यंत आवश्यक है। ये बातें शांति नगर सेवा बस्ती में आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम के मौके पर महर्षि विश्वामित्र फाउंडेशन के शाहाबाद संयोजक रवि राज ने कहीं। उन्होंने मानव जीवन के लिए वृक्षों के महत्व व प्रकृति संरक्षण पर विशेष बल दिया। उक्त फाउंडेशन के द्वारा समय समय पर पर्यावरण संरक्षण के लिए कार्यक्रम किये जाते है । 5 जूून सेे 5 अगस्त तक एक लाख पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसी क्रम मे फाउंडेशन के महिला विंग के द्वारा शांति नगर मे वृक्षारोपण किया गया। वृक्षारोपण कार्यक्रम मे फाउंडेशन के शाहाबाद संयोजक रवि राज सहित रूबी तिवारी, श्री देवी,कुंती देवी,गुड़िया देवी ,रामानती देवी,आरती देवी,आशुतोष तिवारी,रामजी यादव,अजय आदि उपस्थित रहे और लोगों को पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित किये।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

Sorry, there are no polls available at the moment.

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000