♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

विद्यालय के बच्चों को दी गई आग से बचाव की जानकारी  ..

राजीव कुमार पाण्डेय (रामगढ़)।प्रखंड क्षेत्र के इसरी मिडिल स्कूल में मंगलवार को अग्निशमन विभाग की ओर से छात्र – छात्राओं को आग से बचाव की जानकारी दी गई।स्कूली बच्चों ,रसाइयों ,शिक्षकों को आग से बचाव के विभिन्न उपायों का प्रदर्शन मॉक ड्रिल के माध्यम से किया गया।मौके पर अग्नि चालक अमित कुमार,अग्नीक आदित्य राज व अग्निक कीर्ति कुमार द्वारा बच्चों को अग्नि सुरक्षा संबंधित विभिन्न जानकारी के बारे में जानकारी देते हुए बताया गया कि भोजन बनाने के बाद चूल्हे को पूरी तरह से बुझा देना चाहिए ढीले कपड़े नहीं पहने चाहिए। दीया ,चिराग,आदि को जलता हुआ नहीं छोड़े , गैस सिलेंडर सदैव खड़ा रखने के प्रति जागरूक किया।इसके बाद सिलेंडर से निकले गैस में लगी आग पर नियंत्रण पाने के लिए पानी से भीगे हुए कपड़े को गैस सिलेंडर पर लगा आग बुझाकर दिखाया गया ।गैस सिलेंडर में लगे आग पर काबू पाने का बच्चों से भी बारी- बारी से अभ्यास कराया गया।तथा आग से होने वाले नुकसान को लेकर विस्तृत जानकारी दी गई।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

Sorry, there are no polls available at the moment.

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000