
38 वर्षों की निष्ठा का मिला इनाम …डॉ. मनोज पांडे तीसरी बार बने बक्सर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष
बीआरएन बक्सर ।बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश राम के निर्देशानुसार डॉ. मनोज कुमार पांडे का निलंबन वापस लेते हुए उन्हें तीसरी बार बक्सर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद पर बहाल किया गया है। इस फैसले से जिले के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह और हर्ष देखा गया।डॉ. पांडे की पुनः नियुक्ति पर बक्सर विधानसभा के पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. प्रमोद ओझा ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि डॉ. पांडे का पार्टी के प्रति समर्पण, ईमानदारी और 38 वर्षों का राजनीतिक संघर्ष इस बहाली का आधार है। विपरीत परिस्थितियों में भी उन्होंने कभी हार नहीं मानी और पार्टी की गतिविधियों को निरंतर आगे बढ़ाते रहे। प्रदेश अध्यक्ष का यह निर्णय बक्सर जिला कांग्रेस को नई ऊर्जा देगा।स्वयं डॉ. मनोज पांडे ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि यह बहाली मेरे पार्टी के प्रति समर्पण का परिणाम है। मुझे गर्व है कि पार्टी नेतृत्व ने मुझ पर पुनः विश्वास जताया। मैं राहुल गांधी जी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी को और भी मजबूत करूंगा, संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए हर संभव प्रयास करूंगा। आगामी विधानसभा चुनावों में पार्टी प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करना मेरी पहली प्राथमिकता होगी।बहाली की खबर मिलते ही बक्सर जिला कांग्रेस कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने डॉ. पांडे का फूल-मालाओं, गुलदस्तों और अंगवस्त्र के साथ भव्य स्वागत किया।
इस अवसर पर जिले के कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं और पदाधिकारियों ने उन्हें बधाई दी।बधाई देने वालों में प्रमुख रूप से प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि विनय कुमार सिंह, वरिष्ठ नेता भोला ओझा, त्रिलोकीनाथ मिश्रा, किसान प्रकोष्ठ के अध्यक्ष संजय कुमार पांडे, महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती निर्मला देवी, संजय कुमार दुबे, पप्पू दुबे, पंचायती राज प्रकोष्ठ के अध्यक्ष जय राम राम, सोशल मीडिया अध्यक्ष अभय मिश्रा, वरिष्ठ नेता रोहित उपाध्याय, वकील सिंह यादव, उपेंद्र ओझा, भृगुनाथ तिवारी, त्रिजोगी नारायण मिश्र, अजय कुमार यादव, राकेश कुमार, दीपक पांडे, गोलू पांडे, राजू यादव, कुमकुम देवी समेत सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल रहे।सभी ने आशा व्यक्त की कि डॉ. पांडे के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी बक्सर जिले में और अधिक मजबूती के साथ उभरेगी।












