
संजय सिंह राजनेता बने 20 सूत्री कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति के सदस्य…
लोगों मे खुशी ……..बधाई देने वालों का लगा तांता
बीआरएन बक्सर। जदयू के वरिष्ठ नेता सह सामाजिक कार्यकर्ता संजय सिंह राजनेता को 20 सूत्री कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति में सदस्य मनोनीत किया गया है। श्री राजनेता के मनोनयन से जिले के लोग खुश है। उक्त मनोनयन पर श्री राजनेता को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। लोगों को लगता है कि उनके बीस सूत्री सदस्य बनने से जिले मे विकास को गति मिलेगी और वाजिब मांगों को बल मिलेगा। बता दे कि मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग, बिहार, पटना के संकल्प संख्या-383, दिनांक 18.11.2016 में निहित प्रावधान के आलोक में बक्सर जिला के जिला स्तरीय कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति के अध्यक्ष,20 सूत्रीय जिला स्तरीय समिति में नगर विकास एवं आवास विभाग एवं विधि विभाग के मंत्री नितिन नवीन को अध्यक्ष की कुर्सी दी गई है। वहीं जदयू के जिलाध्यक्ष अशोक सिंह और विजय कुमार सिंह को उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। वहीं संजय सिंह (राजनेता), धर्मेन्द्र कुमार ठाकुर, कुमार जनैन्द्र उर्फ संतोष चौधरी, सुरेन्द्र कुशवाहा , श्रीमती प्रीति पटेल, श्रीमती सुशीला देवी, टूना राम, नथुनी खरवार, मो० मुस्तुफा, विवेक प्रजापति, निर्भय कुमार राय , इन्द्रलेश पाठक और श्रीमती पूनम रविदास को सदस्य मनोनीत किया गया है।

संजय सिंह राजनेता की पहचान जिले के सम्मानित नेता के रूप मे होती है। वह सभी वर्गों और समुदायों के लोगों के चहेता है।वह हमेशा किसानों , व्यापारियों, छात्रों और समाज के निचले पायदान पर खडे लोगों की समस्याओं को मुखरता से अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत करते हैं और हल के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा देते हैं।श्री राजनेता के बीस सूत्री सदस्य के रूप मे मनोनयन पर बधाई देने वालों में बंटी शाही, श्रवण कुमार तिवारी , राजीव तिवारी, अअजय कुमार मिश्रा , राजेश चौबे, करण सिंह आदि शामिल हैं।












