♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

कंधे पर प्रतिमा उठाये भींगी आंखों से भक्तों ने की मां की विदाई !

 

बीआरएन बक्सर।  मां दुर्गा की प्रतिमाओं का श्रद्धालुओं ने नम आंखों से विदाई की। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भक्तों ने कंधे पर प्रतिमा को उठाकर स्थापना स्थल से लेकर विसर्जन स्थल तक की दूरी तय की। शहर में हर्षोल्लास के साथ दुर्गा पूजा महोत्सव को मनाने के पश्चात सोमवार को मां दुर्गा को विदाई दी गई। रविवार को माता की विदाई नही की जाती है इसलिए सोमवार को शहर के विभिन्न पंडालों से सोमेश्वर स्थान स्थित गंगा नदी के घाट तक धूमधाम से विसर्जन यात्राएं निकाली गईं। रास्ते भर श्रद्धालु अबीर गुलाल उडाते हुए ढोल-नगाड़ों की धुन पर माता के भजनों पर झूमते रहे। माता के जयकारों से वातावरण गुंजायमान रहा और भक्ति का माहौल बन गया। शहर के अलावा आसपास के क्षेत्रों से भी श्रद्धालु माता की प्रतिमाओं का विसर्जन करने गंगा नदी के तट पर पहुंचे। वहां जिला प्रशासन के द्वारा खास व्यवस्था की गयी थी। गंगा को प्रदूषित होने से बचाने के लिए गंगा तट पर विसर्जन सरोवर का निर्माण किया गया था।

 इस दौरान रेडक्रॉस के सचिव श्रवण तिवारी , जदयू नेता संजय सिंह राजनेता, सुरेश संगम सहित अनेकों भक्त उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

Sorry, there are no polls available at the moment.

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000