
जोर पकड़ने लगा धनसोई को प्रखंड का दर्जा देने की मांग…
बीआरएन न्यूज, बक्सर। धनसोई को प्रखंड का दर्जा देने की मांग को लेकर गुरुवारओ को क्षेत्र के सभी समाजसेवी, प्रबुद्धजनों के नेतृत्व में पदयात्रा के साथ हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। पदयात्रा की शुरुआत जनता कॉलेज मैदान के प्रांगण शुरु हो कर गांधी स्मारक प्लस टू उच्च विद्यालय तक निकाली गई थी। इस दौरान साबिर हाशमी, वैभव यादव, पूर्व उप प्रमुख धर्मेंद्र प्रसाद सहित सैकड़ों लोगों का कहना था कि अब तक धनसोई को प्रखंड का दर्जा मिल जाना चाहिए था। जबकि इसकी मांग वर्ष 1995 से ही किया जा रहा हैं। उस समय के तत्कालीन मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव, वर्तमान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा भी धनसोई को प्रखंड बनाने का घोषणा किया गया था। लेकिन सभी वादे हवा हवाई साबित हो रहे हैं। जबकि दो दशक बीतने के बाद भी अब तक प्रखंड का दर्जा नहीं मिल सका। जिसके चलते धनसोई बाजार एवं इसका पूरा क्षेत्र पिछड़ता जा रहा है। प्रखंड से जुडे़ छोटे-मोटे कार्य के लिए भी 26 किमी की यात्रा करनी पड़ती है। अगर धनसोई को प्रखंड का दर्जा नहीं मिलता है तो आने वाले दिनों में इसी तरह से चरणबद्ध तरीके से किया आंदोलन किया जाएगा। अन्यथा वोट का बहिष्कार करेंगे।
वही उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने कहा कि विभागीय अधिकारियों से मिलकर मांग पत्र सौंपी जाएगी। जबकि, धनसोई को प्रखंड बनाने के लिए पूर्व में तत्कालीन जिलाधिकारी विष्णुदेव सिंह के समय में सर्वे भी हो चुका है। वही इस मौके पर वैभव यादव एवं धर्मेंद्र प्रसाद को संयोजक बनाया गया। तथा समहुता पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि फैज अली उर्फ राहुल, पूर्व मुखिया मनोज प्रसाद, अरविन्द कुमार, ओम नारायण उपाध्याय, अनुराग कुमार को सह संयोजक बनाया गया। इसके अलावा मोहम्मद अली, रवि कुमार, सारिफ अंसारी, आनंद जायसवाल, साबिर हाशमी, शिवजी कुमार, सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।














