
शहीद जगदेव प्रसाद का 50 वां शहादत दिवस पांच सितम्बर को … तैयारी को लेकर हुई बैठक ..
बीआरएन बक्सर। शहीद जगदेव प्रसाद का 50 वां शहादत दिवस राजद कार्यालय में पांच सितंबर को मनाने की तैयारी को लेकर रविवार को कार्यकर्ताओं व नेताओ की बैठक आकांक्षा मैरेज हॉल बाई पास रोड बक्सर में की गयी, जिसकी अध्यक्षता बबन सिंह एवम मंच संचालन युवा राजद के प्रदेश महासचिव रामाशंकर कुशवाहा ने किया ।
उक्त कार्यक्रम में मुख्य रूप से अति पिछड़ा आयोग के सदस्य बीरेन्द्र कुशवाहा के साथ साथ बक्सर के प्रभारी एव राजद के प्रदेश प्रवक्ता श्रीमती मधु मंजरी उपस्थित रही ।बैठक को संबोधित करते हुए बीरेन्द्र कुशवाहा ने कहा कि जगदेव प्रसाद ने गरीबों, किसानों , मजदूरों और कमजोर वर्गों के हक के लिए आजीवन लड़ाई किया । वहीं मधु मजंरी ने कहा कि जगदेव बाबू के विचारों को घर घर पहुँचाने की आवश्यकता है और उनके अधूरे सपनों को पूरा करना हम जैसे नब्बे प्रतिशत लोगों की ज़िम्मेवारी है ।
उक्त बैठक मे राजद के प्रदेश महासचिव निर्मल कुशवाहा , सिविल कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता जनार्दन सिंह ,प्रो अखिलेश सिंह , राजद नेता बबन सिंह कुशवाहा , राजद नेता राजेंद्र मौर्या ,मनीष सिंह कुशवाहा , ललन सिंह , दिलीप कुशवाहा , मुन्ना कुशवाहा ,रामनरेश कुशवाहा आदि उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में संबोधित करते हुए कहा कि पाँच सितंबर को राजद कार्यालय पटना चलने हेतु गाँव-गाँव जा कर लोगों को ले जाने का काम किया जायेगा ।














