♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

गोल्डेन गर्ल अन्नु व विवेकानंद राज्य खेल सम्मान से सम्मानित ..

 

अन्नु को 2 लाख व विवेकानंद को मिला 1 लाख की पुरस्कार राशि 

 

अन्नु ने कुश्ती में व विवेकानंद ने पैरा टेबल टेनिस में दिलाया था राज्य को कांस्य पदक 

ड्रैगन बोट में गोलू, तिरंदाजी में चंदन,फुटबाल में हिमांशु को भी मिला राज्य खेल सम्मान 

गोलू को 71428 रुपए,चंदन को 35000 व हिमांशु को 20000 का मिला पुरस्कार

राजीव कुमार पाण्डेय (भभुआ)। शिक्षक दिवस के अवसर पर पटना के ज्ञान भवन में बिहार राज्य खेल सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जहां पर राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भागीदारी करने और पदक जीतने वाले कैमूर के 6 खिलाड़ियों को राज्य खेल सम्मान से सम्मनित किया गया, जिसमें कुश्ती की खिलाड़ी गोल्डेन गर्ल के नाम से मशहूर अन्नु गुप्ता,पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ी विवेकानंद,ड्रैगन बोट के खिलाड़ी गोलू कुमार साह, तिरंदाजी में माहिर चंदन यादव व फुटबाल खिलाड़ी हिमांशु कुमार शामिल हैं।इस दौरान कार्यक्रम के आयोजक मंडली द्वारा अन्नु को 2 लाख रुपए,विवेकानंद को 1 लाख रूपए,गोलू को 71428 रुपए,चंदन को 35 हजार रुपए व हिमांशु को 20 हजार का चेक राशि प्रदान किया गया।बता दें कि इस अवसर पर बिहार के उत्कृष्ट खिलाड़ियों और राज्य में खेल के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले प्रशिक्षकों ,खेल संघों और खेल अधिकारियों को सम्मान राशि के साथ खेल सम्मान से सम्मानित किया गया। इस मौके पर 615 खिलाड़ी 21 कोच कर खेल संघ और चार खेल अधिकारी सहित कुल 644 लोगों को सम्मानित किया गया। सभी खिलाड़ियों को प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार की राशि दी गई। इस वर्ष 7.5 करोड़ रूपए की सम्मान राशि वितरित की गई। बताते चलें कि अन्नु दुर्गावती प्रखंड क्षेत्र के आदर्श ग्राम नुआंव के भगवान साह की पुत्री हैं। इन्होंने स्टेट कुश्ती में 15 से ज्यादा गोल्ड मेडल हासिल किए हैं । 2020 व 21 में लगातार बिहार कुमारी का खिताब जीता है। 2021 में ही शाहाबाद केसरी बनी थी। इन्हें बिहार जूनियर कुश्ती टीम का कोच बनने का भी गौरव प्राप्त हुआ है। अन्नु को यह सम्मान गोवा में आयोजित 27 वें नेशनल गेम्स में कांस्य पदक विजेता बनने के बाद प्राप्त हुआ है।वहीं विवेकानंद रामगढ़ प्रखंड क्षेत्र के अहिवास गांव निवासी किसान महेंद्र सिंह के पुत्र हैं।इन्होंने खेलो इंडिया के तहत नई दिल्ली में बिहार के लिए पैरा टेबल टेनिस में कांस्य पदक जीता था। विवेकानंद टेबल टेनिस में राज्य को पुरस्कार दिलाने वाले पहले बिहारी बने थे। इन दोनों प्रतिभावान खिलाड़ियों के अलावे कैमूर के तीन अन्य खिलाड़ियों ने भी अपने – अपने क्षेत्र में परचम लहराया है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

Sorry, there are no polls available at the moment.

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000