♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

जदयू के जिला सम्मेलन मे कार्यकर्ताओं को आगामी विधानसभा जीतने के लिए दिया गया टास्क 

बीआरएन बक्सर । आगामी विधानसभा चुनाव में एनडीए को 225 सीटों पर जीत दिलाने और नीतीश कुमार को फिर से मुख्यमंत्री बनाने के लिए शहर के नगर भवन में रविवार को जदयू का जिला सम्मेलन सह कार्यकर्ता सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमे बतौर मुख्य अतिथि केन्द्रीय कृषि राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर , पूर्व प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ट नारायण सिंह , बिहार सरकार के सूचना जन संपर्क मंत्री माहेश्वर हजारी, अल्प संख्यक कल्याण मंत्री जमां खा, राष्ट्रीय महासचिव मनीष वर्मा, प्रदेश मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार, विधान पार्षद पूर्व मंत्री दामोदर राउत, पूर्व सांसद महाबली कुशवाहा रहें।

केन्द्रीय राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार लगातार तरक्की कर रहा है। आने वाले दिनों में बिहार देश के विकसित राज्यों में शुमार होगा। उपचुनाव में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए की सभी सीटों पर जीत ने कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा दी है। इस उत्साह के साथ जदयू अब अपने मजबूत संगठन और विकास के एजेंडे के सहारे मिशन 225 को साधने की तैयारी में जुट गई है। जदयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने विपक्ष पर जमकर हमला बोलते हुए नीतीश सरकार की उपलब्धियों का बखान किया। साथ हीं पार्टी कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया कि वे गांव-गांव जाकर जनता को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जागरूक करें।नीरज कुमार ने विपक्षी राजद पर निशाना साधते हुए कहा कि गांव-गांव जाइए और राजद के लोगों से पूछिए कि अगर उन्हें नीतीश कुमार पसंद नहीं हैं, तो घर की बिजली काटकर लालटेन जलाएं। आज बिहार के हर घर तक बिजली पहुंची है, जो नीतीश कुमार की देन है।

 

कार्यकर्ता सम्मेलन मे मुख्यमंत्री द्वारा बिहार में आधारभूत संरचना, स्वास्थ्य, शिक्षा और कानून व्यवस्था में किये गये क्रांतिकारी बदलाव सहित विभिन्न योजनाओं और उपलब्धियों की चर्चा की गयी।उक्त जदयू के सम्मेलन मे कार्यकर्ताओं को गांव-गांव जाकर नीतीश कुमार के शासनकाल में बिजली की सुदृढ व्यवस्था , शिक्षा और पुलिस में दी गयी नौकरियों के बारे मे लोगों को जानकारी देने को कहा गया।

उक्त सम्मेलन मे जदयू जिलाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह और जदयू के वरिष्ठ नेता संजय सिंह राजनेता अपने संबोधन मे कार्यकर्ताओं से जुडे प्रश्नों को उठाये। साथ ही आगामी विधानसभा चुनाव मे एनडीए गठबंधन को जीत दिलाने के लिए मजबूती से लगने की बात कही। उक्त मौके पर जितेन्द्र सिंह, दिनेश सिंह, लाला सिंह, विजय कुशवाहा, विमलेन्द्र कुमार बब्लू सहित सभी जदयू के कार्यकर्ता और नेता उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

Sorry, there are no polls available at the moment.

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000