♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

भाजपा ओबीसी मोर्चा ने चलाई सदस्यता अभियान 

 

बीआरएन बक्सर। भारतीय जनता पार्टी के संगठन पर्व के अवसर पर भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष विवेक चौधरी के नेतृत्व में बक्सर नगर के बूथ संख्या 31, 33, 51, 52, 53, 54, 62, 63 एवं 64 पर पहुँच कर मोबाइल से मिस्ड कॉल करके सदस्यता अभियान चलाया गया,जिसमे नये लोगों को सैकड़ों की संख्या में भाजपा का प्राथमिक सदस्य बनाया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा के जिला प्रभारी संतोष पटेल उपस्थित रहे। उक्त अवसर पर जिला प्रभारी संतोष पटेल ने कहा कि भाजपा का सदस्य बनने से कोई भी वंचित न रहे। इसके लिए हम सभी बूथों के गली-गली व घर- घर जाकर सदस्य बनाने का काम करेंगे। उन्होंने आगे कहा कि भाजपा के प्राथमिक सदस्य बनने के लिए मोबाइल नंबर 8800002024 पर मिस्ड कॉल किया जा सकता है। नये लोगो को पार्टी से जोड़कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत के संकल्पों को पूरा करने में सहयोग करना है।

जिलाध्यक्ष विवेक चौधरी ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर भाजपा के 10 करोड़ से अधिक सदस्य बनने के लक्ष्य को पूरा करने में भाजपा ओबीसी मोर्चा बक्सर के कार्यकर्ताओं का पूरा सहयोग रहेगा। उक्त अवसर पर विष्णु सोनी, अंजू शर्मा, रूपेश चौरसिया, मनोज गुप्ता, दिलीप चौधरी, धर्मेन्द्र चौधरी, पप्पू चौधरी, सीकू चौधरी, आदेश जायसवाल, संतोष चौधरी व अन्य उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

Sorry, there are no polls available at the moment.

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000