
दलपति एवं ग्राम रक्षा दल के जिलाध्यक्ष बने प्रदीप सिन्हा ..
बीआरएन बक्सर: – बिहार राज्य दलपति एवं ग्राम रक्षा दल महासंघ का बैठक शनिवार को जिले के किला मैदान बक्सर में हुई। जिसकी अध्यक्षता प्रदेश महामंत्री रविरंजन कुमार ने की। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार सिंह एवं अन्य गणमान्य लोगों द्वारा सर्व सम्मति से प्रदीप कुमार सिन्हा को जिलाध्यक्ष के पद पर चुना गया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि दलपति एवं ग्राम रक्षा दल महासंघ की लंबित ग्यारह सूत्री मांगो को पूर्ण कराने के लिए राज्य सरकार के समक्ष चरणबद्ध तरीके से आन्दोलन करने की बात कही गई। वही प्रदेश महामंत्री रविरंजन कुमार ने कहा कि इसके लिए जिला से लेकर पंचायत स्तर तक को मजबूत करने की बात कही गई। तपश्चात कई अन्य सांगठनिक विषयों पर विस्तार से चर्चा किया गया। इस दौरान बैठक में अर्जुन, राजेश, रामप्रवेश, शिवप्रसाद, काशीराम, उमेश, विनोद, मनोज, रोहित, धर्मेन्द्र, एकलव्य, सतेन्द्र, अनिल, सुनील, जीतेन्द्र, रामाशंकर, हरद्वार, गौतम, सुखारी, अलोक, राजकुमार, शिमला, किरण, सोनी, सुभंता, सुषमा, मंजू देवी सहित सैकड़ों सदस्य उपस्थित रहे।













