
प्रधानमंत्री को देश के हर एक गरीब परिवार की चिंता:- मिथिलेश तिवारी
बक्सर में 3 लाख से अधिक लोगों को भाजपा का सदस्य बनाने का लक्ष्य
बीआरएन बक्सर।भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाये जा रहे सदस्यता अभियान 2024 को सफल बनाने हेतु बक्सर लोकसभा से एनडीए प्रत्याशी सह बिहार भाजपा के प्रदेश महामंत्री मिथिलेश तिवारी ने बक्सर विधान सभा के विभिन्न स्थलों पर सदस्यता अभियान कार्यक्रम में शामिल होकर निषाद समाज के सैकड़ों परिवारों सहित ग्रामीणों को भारतीय जनता पार्टी का सदस्य बनाया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए तिवारी ने कहा कि जब से भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बने हैं देश के हर एक गरीब परिवार की चिंता करते हैं। जबतक देश के हर एक परिवार का उत्थान नही हो जाता देश विकसित देश नही बन सकता। तिवारी ने कहा कि देश में भाजपा की सदस्यता लेने के लिए हर एक व्यक्ति में काफी उत्साह है। देश के हर एक व्यक्ति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यों से प्रभावित होकर भाजपा के सदस्य बन रहे हैं। मिथिलेश तिवारी ने कहा इस बार बक्सर जिले से 3 लाख से अधिक लोगों को भाजपा का सदस्य बनाने का लक्ष्य पार्टी ने रखा है और इस कार्य में पार्टी के कार्यकर्ता लगातार प्रयासरत हैं। मौके पर सतीश त्रिपाठी, सोनू राय, अमित सिंह, अजय वर्मा, करण सहनी, अमित पांडेय शिवजी खेमका, जय प्रकाश राय, धनंजय राय, विंध्याचल पाठक, मनोज पांडेय, जय प्रकाश सहनी, संध्या पाण्डेय सहित ग्रामीण मौजूद थे।












